{"_id":"69efc0187642e6cb030e399d","slug":"cow-protectors-arrived-chanting-kirtan-and-raised-the-demand-for-cow-protecticow-protectors-arrived-chanting-kirtan-and-raised-the-demand-for-cow-protectionon-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-152623-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कीर्तन करते हुए गोसेवक पहुंचे, उठाई गोरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कीर्तन करते हुए गोसेवक पहुंचे, उठाई गोरक्षा की मांग
विज्ञापन
नगर में गो सम्मान यात्रा निकालते गोसेवक, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
- सभी चार तहसीलों पर दिया ज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की तहसीलाें पर सोमवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत यात्रा निकाली गई। यात्रा में गोसेवक संकीर्तन करते हुए पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। जिले की सभी तहसीलों सदर, लालगंज, मड़िहान और चुनार में सभी संतों, गोभक्तो, मातृशक्तियो, गो प्रेमियों ने संकीर्तन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सदर तहसील में सभी गो भक्त संकट मोचन हनुमान मंदिर से संकीर्तन करते हुए यात्रा प्रारंभ करते हुए वासलीगंज, गिरधरचौराहा, महुअरिया होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। सदर तहसील का प्रभार राज माहेश्वरी, लालगंज का प्रभार चंद दत्त त्रिपाठी, मड़िहान तहसील का प्रभार संतोष तिवारी और चुनार तहसील का प्रभार अभिषेक बजरंगी ने किया। जिले की जिम्मेदारी जिम्मेदारी ब्रह्मदास ( ब्रह्मदेव त्रिपाठी) ने निभाई। वक्ताओं ने कहा कि गो माता की रक्षा, सेवा और उनके संरक्षण के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को क्षेत्रवासियो के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र तहसीलदार को सौंपा। इस अवसर पर श्रीकृष्ण सिंह पटेल, अरविंद सारस्वत, प्रवीण मौर्य, मौसम त्रिपाठी, सौम्या त्रिपाठी, शिव जी दूबे, अशोक कुमार गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गो-वंशों संरक्षण के लिए जॉइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
लालगंज। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर जॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र में गो-वंश की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। तहसील प्रभारी अधिवक्ता चंद्रदत्त त्रिपाठी और जिला संरक्षक माधव नंद रामानुज दास के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग गो-सेवा से जुड़ रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनसमर्थन भी जुटाया जा रहा है। इसकी प्रतियां प्रशासन को सौंपी गईं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गो-वंश की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में जिला गोरक्षा प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह, बनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शास्त्री, खंड कार्यवाह तारकेश्वर प्रसाद और ब्लॉक प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह प्रमुख रहे। इसके अलावा सह-ब्लॉक प्रभारी संजय सिंह चंदेल, ब्लॉक संयोजक धीरज केसरी, प्रधान कौशलेंद्र प्रसाद, विजय प्रताप, संतोष कुमार मिश्र, राज कुमार पाण्डेय, जेपी दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गो सम्मान अभियान के तहत तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
फोटो - 7
भावां। मड़िहान तहसील परिसर में गो सम्मान सुरक्षा के लिए गो भक्त संत समाज के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र के माध्यम से गोवंश की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाने की मांग की। इस दौरान संतोष तिवारी, रामचंद्र शुक्ल, अभय शंकर मिश्रा, राम केवल मौर्य, तौलन कोल, श्यामलाल, चंद्र प्रकाश गिरी, मनीष पांडे, अनिल कुमार पांडे, अर्जुन पटेल, देवराज सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos