सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police Register FIR in Case of Assault at Hospital Police Post Three Arrested in Mirzapur

Mirzapur News: पुलिस की पिटाई करने वालों के खिलाफ एफआईआर, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौकी पर किया था हमला

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 30 Apr 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में दो पक्षों के विवाद को सुलझाने के दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Police Register FIR in Case of Assault at Hospital Police Post Three Arrested in Mirzapur
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिर्जापुर जिले के अस्पताल चौकी के अंदर पुलिस की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने चार नामजाद समेत कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की रात ई-रिक्शा चालक से मारपीट के बाद अस्पताल चौकी में मामला पहुंचा, जहां ई- रिक्शा चालक पक्ष के लोगों ने चौकी में युवकों की पिटाई की। इसके बाद युवकों की तरफ से आए लोगों ने पुलिस पर पिटाई करने वालों को भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों को ही पीट दिया।

Trending Videos


इसे भी पढ़ें; यूपी में बदमाश बेखौफ: पुलिस चौकी में घुसकर दरोगा व सिपाही को पीटा, सिर फोड़ा; वर्दी फाड़ दी, पांच हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला
सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि शहर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी सदर अस्पताल के पास घटित घटना के संबंध में चौकी प्रभारी सदर अस्पताल उप निरीक्षक मनोज कुमार राय की लिखित तहरीर पर भरत तिवारी,  मनोज त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी निवासी ग्राम मेवली देहात कोतवाली व विक्की उर्फ हरेन्द्र प्रताप निवासी रामबाग थाना कोतवाली शहर नामजद तथा कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। भरत तिवारी, मनोज त्रिपाठी व विकास त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed