सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Weather update: Pontoon Bridge Snaps in Ballia Due to Rain Five Dead Across Three Districts

UP Weather: मौसम का कहर, आंधी-पानी के बीच बलिया में टूटा पीपा पुल, पूर्वांचल के तीन जिलों में पांच की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 30 Apr 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

UP: पूर्वांचल में बारिश और आंधी के चलते कई जिलों में खंभे, पेड़, दीवार और ओले गिरे। इस दौरान बलिया में पीपा पुल टूट गया। जिससे पांच लोग फंस गए। उधर कई जिलों में दीवार और पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।

UP Weather update: Pontoon Bridge Snaps in Ballia Due to Rain Five Dead Across Three Districts
बलिया में टूटा पीपा पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में बुधवार की दोपहर मौसम में बदलाव आया और आंधी के साथ घंटों हल्की और तेज बारिश हुई। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। टिनशेड, छप्पर व सोलर पैनल, शादी के टेंट उड़ गए। बिजली के खंभे उखड़ने और तार टूटने से घंटों बिजली गुल रही। तापमान में भी गिरावट आई। वाराणसी, गाजीपुर, भदोही में ओले गिरे। बलिया में पीपा पुल टूटने से पांच लोग फंस गए। गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली में दीवार और पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।

Trending Videos


गाजीपुर में पेड़ गिरने से बकराबाद गांव निवासी रामदरश (70) की मौत हो गई जबकि दीवार गिरने से चकहबीबुल्लाह निवासी दीपक (19) और नसीरपुर गांव निवासी एक लड़की की मौत हो गई। वाराणसी में दीवार गिरने से सूखी खान (68) की मौत हो गई। चंदौली के इनायतपुर गांव में पेड़ की डाल टूटकर गिरने से घर के आंगन में खड़े लालू राम (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विभोभ के कारण वाराणसी में 109 किलोमीटर की गति से हवाएं चलीं। आंधी-पानी से सौ से ज्यादा पेड़ और 10 से ज्यादा संकेतक उखड़ गए। तीन घंटे तक हल्की और तेज बारिश हुई। ओले गिरे। 

UP Weather update: Pontoon Bridge Snaps in Ballia Due to Rain Five Dead Across Three Districts
मछलीशहर में गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि नम पुरवा हवाओं के कारण मौसम बदला है। दो-तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। गाजीपुर में हल्की बारिश हुई और ओले गिरे। 

चंदौली और जौनपुर में आंधी से कई जगह पेड़ गिरे। साइन बोर्ड, बिजली के खंभे उखड़ गए और बिजली के तार टूट गए। मऊ में धूल भरी आंधी चली। बारिश हुई। मिर्जापुर और भदोही में आंधी और तेज बारिश से डालियां गिर गईं। सोनभद्र में बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलीं।

स्टीमर से फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया

बलिया जिले में बुधवार की शाम को तेज आंधी के बीच शहर से सटे माल्देपुर गंगा नदी पर बना एक किलोमीटर (किमी) लंबा पीपा पुल तीन भाग में टूट गया। जिस पर बिहार के राजपुर निवासी एक महिला समेत पांच लोग फंस गए। पीपा पुल पर फंसे लोगों में बाइक सवार छठ्ठू कुमार व विकास कुमार निवासी राजपुर (बिहार) ने इसकी सूचना आपदा कंट्रोल व पुलिस को दी। जिस पर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। स्टीमर व नाविकों की मदद से पीपा पर फंसे पांचों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। बलिया के माल्देपुर से बिहार के राजपुर को पीपा पुल जोड़ता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed