{"_id":"69f2d1d4577f82cd5f0bff4c","slug":"main-accused-in-wedding-murder-arrested-two-absconding-in-azamgarh-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोपी गिरफ्तार: शादी समारोह में कूलर की हवा को लेकर हुआ था विवाद, चाकू से हमले में गई थी एक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का आरोपी गिरफ्तार: शादी समारोह में कूलर की हवा को लेकर हुआ था विवाद, चाकू से हमले में गई थी एक की जान
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले की जीयनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आजमगढ़ जिले में शादी समारोह में हुए विवाद के दौरान हुई हत्या के मामले में नामजद मुख्य अभियुक्त के साथ बुधवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी अंधरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए।
Trending Videos
बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुबारकपुर तिराहे से बासूपार-घड़सरा मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: काशी में मौसम का बदला मिजाज, आसमान में छाए काले बादल; झमाझम हुई बारिश
ऐसे हुई गिरफ्तारी
आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया। घायल अभियुक्त की पहचान नीरज निषाद (18 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, अजमतगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।
यह था मामला
मंगलवार की रात अजमतगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान कूलर की हवा की दिशा को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे और इस्तेमाल किए गए हथियार को छिपा दिए थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने फायरिंग भी की। फरार आरोपियों आशीष निषाद और सोनू निषाद की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे और इस्तेमाल किए गए हथियार को छिपा दिए थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने फायरिंग भी की। फरार आरोपियों आशीष निषाद और सोनू निषाद की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
