{"_id":"69f2d73c38e15e1e9e03fbaf","slug":"fire-breaks-out-in-three-brothers-home-due-to-short-circuit-cattle-and-goats-perish-in-mau-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शॉर्ट सर्किट से तीन भाइयों के घर में लगी आग, गोवंश और बकरियां मरीं; परिवार में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शॉर्ट सर्किट से तीन भाइयों के घर में लगी आग, गोवंश और बकरियां मरीं; परिवार में मची चीख-पुकार
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार
मऊ जिले में शॉर्ट सर्किट से तीन भाइयों के घर में आग लगी। हादसे में कई गोवंश और बरियां मर गईं। वहीं घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया।
आग लगने से हुआ नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरदासपुर दलित बस्ती में बुधवार की दोपहर आंधी के दौरान बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन सगे भाइयों के घरों को चपेट में ले लिया, जिससे एक लाख रुपये नकद सहित घरेलू सामान नुकसान हुआ है। वहीं दो गोवंश भी मर गए।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार बुधीराम, नन्हकू और सुधीराम तीनों सगे भाई हैं। आंधी के दौरान अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से सबसे पहले बुधीराम के घर में आग लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैलते हुए नन्हकू और सुधीराम के घरों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हादसे में गाय, बकरियां, एक बाइक और घर का पूरा घरेलू सामान जल गया। बुधीराम, जो पंचर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था, उसके घर का सारा सामान जल जाने से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम करीब एक घंटा 20 मिनट की देरी से मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
