सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The storm brought down trees in more than 10 places and electric poles in 35 places.

Azamgarh News: आंधी-पानी से 10 से ज्यादा स्थानों पर पेड़ और 35 स्थानों पर गिरे बिजली के खंभे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The storm brought down trees in more than 10 places and electric poles in 35 places.
कप्तानगंज मेें टिन शेड उड़कर तार पर लटका। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में बुधवार की शाम अचानक बदले मौसम ने जिले में बड़ी तबाही मचा दी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 70 से 80 किलोमीटर तेज हवाएं और 90 किमी की गति से झोंकेदार हवा चली। करीब चार बजे आई आंधी और बारिश से जिले के अलग-अलग हिस्सों में 10 से अधिक स्थानों पर पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों और बिजली लाइनों पर गिर गए। इससे कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। करीब 35 स्थानों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। एहतियातन पूरे जिले की बिजली काट दी गई। इससे करीब 50 लाख की आबादी प्रभावित रही। उधर, तेज हवाओं से कई जगहों पर टीनशेड उड़ गए और दुकानों के बाहर लगे बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
Trending Videos

देर शाम 7 बजे तक कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी लेकिन बिजली के खंभे गिरने और तार टूटने से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग और नगर निकाय की टीमें मौके पर पहुंचीं और रास्तों से पेड़ हटाने व बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया। देर रात तक कई क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई, जबकि कुछ इलाकों में मरम्मत कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है। तेज आंधी-पानी के चलते लखनऊ-बलिया राजमार्ग, आजमगढ़-गाजीपुर स्टेट हाइवें 67 व जीयनपुर-बिलरियागंज आदि कई मार्ग पर आवागमन कुछ देर के लिए ठप हो गया। वहीं शहर के डायट के पास खड़ी एक कार पर पेड़ गिर गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई कार में नहीं था।
अधीक्षण अभियंता प्रथम घनश्याम ने बताया कि 10 स्थानों पर पोल गिरने की सूचना मिली है। लगभग 20 गांवों की बिजली बाधित है। वहीं अधीक्षण अभियंता द्वितीय गौरव तिवारी ने बताया कि अभी तक आंधी-पानी से लगभग 15 स्थानों पर पोल गिरने की सूचना मिली है। अब तक लगभग 30 गांवों की बिजली प्रभावित है। अन्य क्षेत्रों में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अभी अन्य पोल गिरने तार गिरने समेत अन्य सूचनाएं आ रही है। जब से आंधी पानी आई है, तब से शहर से लेकर गांव तक बिजली ठप कर दी गई है।
पांच बजे ही हो गया अंधेरा, जलानी पड़ी लाइट
आंधी -बारिश से पांच बजे ही अंधेरा हो गया। धूल भरी आंधी और छाए काले बादलों ने शाम को ही रात का एहसास करा दिया। इसके चलते लोगों को चार पहिया व दो पहिया वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।
शादी वाले घरों में रही परेशानी, उड़ गए टेंट, चूल्हे भी बुझ गए
पवई, बरदह और लालगंज समेत अन्य स्थानों पर शादी-विवाह वाले घरों में व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं। अचानक बदले मौसम ने अफरा-तफरी का माहौल रहा। तेज आंधी से टेंट व तंबू उखड़ गए तो गैस सिलिंडर न मिलने के चलते बारिश से लकड़ी के चूल्हे बुझ गए। कई जगहों पर रसोइयों को काम रोकना पड़ा। आचार्य सत्यम गुरु ने बताया कि 29 अप्रैल को तेज लग्न थी। बरदह के छतरपुर निवासी कैलाश विश्वकर्मा की बेटी की शादी समारोह था। बरात आने से ठीक पहले आई तेज बारिश और आंधी ने सारी तैयारियों को अस्त-व्यस्त कर दिया, जिससे परिवार के लोग काफी चिंतित नजर आए।

यहां तारों पर गिरे पेड़-मोहम्मदपुर विद्युत उपकेंद्र के फरिहा पश्चिम बस्ती, चकरोवां, गंधुवई में बिजली के खंभों पर पेड़ और डाल गिरने से तार टूटकर जमीन पर गिर गए। विद्युत विभाग के एसडीओ निखिल कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारी लगे हुए हैं, जहां खंभे टूटे हैं वहां मरम्मत कराकर जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं सगड़ी के लछिया गांव के पास जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग पर बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग बाधित हो गया। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। देर शाम तक खंभे और पेड़ को हटाया नहीं गया था। देवगांव के तिरौली गांव में पेड़ गिरने से तार व खंभा टूट गया। इससे बिजली सप्लाई व आवागमन बाधित हो गया।चांदपुर, भूड़की, रामचंद्रपुर गांव में भी खंभे टूट गए। अवर अभियंता पंकज मौर्या ने बताया कि लाइनमैन को लगा दिया गया है। जैसी जानकारी मिल रही है उसी हिसाब से सही कर जल्द सप्लाई शुरू कराया जाएगा।कप्तानगंज में उपकेंद्र कप्तानगंज तेरही से कस्बे में जाने वाले एलटी तार में कही से उड़ता हुआ टीनशेड जा फंसा। संयोग था कि सप्लाई बंद थी।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 70 से 80 किमी की गति से आंधी और करीब 90 किमी की गति से झोंकेदार हवा चली। इस दौरान पूर्वी प्रदेश में बारिश भी हुई है। आगे दो-तीन दिन तक मौसम के इसी प्रकार बने रहने की संभावना है।- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।

कप्तानगंज मेें टिन शेड उड़कर तार पर लटका। संवाद

कप्तानगंज मेें टिन शेड उड़कर तार पर लटका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed