सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chadai and Mojrapur players dominate wrestling

Azamgarh News: कुश्ती में चड़ई और मोजरापुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chadai and Mojrapur players dominate wrestling
प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से ‘खेलों की शक्ति, आजमगढ़ की प्रगति’ थीम पर आयोजित प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 के अंतर्गत बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया।
Trending Videos

बालक वर्ग में 25 किग्रा वर्ग में आर्यन (चड़ई) ने भाग लिया, वहीं 32 किग्रा में सोनू (बौरहवा बाबा) और 35 किग्रा में अभय प्रताप (चड़ई) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 38 किग्रा में कुणाल (चड़ई) तथा 41 किग्रा में साहिल (मोजरापुर) ने दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में 45 किग्रा में प्रियांशु गौड़ (मोजरापुर), 50 किग्रा में अंकित (मोजरापुर) और 55 किग्रा में विपिन यादव (चड़ई) ने मुकाबले खेले। 60 किग्रा वर्ग में देवेश कुमार यादव (नीबी), 65 किग्रा में सौरभ यादव (नीबी) तथा 71 किग्रा में शिवम यादव (चड़ई) ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए 25 किग्रा वर्ग में वर्षा यादव (असाधर पट्टी) ने भाग लिया। 40 किग्रा में कंचन (स्टेडियम), 42 किग्रा में अनुष्का (भगत सिंह खेल अकादमी) और 50 किग्रा में अनुपम (स्टेडियम) ने जीत दर्ज किया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय यादव , विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के सत्येन (प्रेस क्लब अध्यक्ष), उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव तथा ओलंपिक संघ के सचिव अजेंद्र राय मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल में सत्यवान यादव, रामवृक्ष यादव, इंद्रेश यादव, गोविंद यादव, अमरजीत यादव एवं रागिनी यादव शामिल रहे। सचिव अजेंद्र राय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बाल पहलवानों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में संयोजक दिनेश कुमार सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। बताया कि यह आयोजन बाल पहलवानों की खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रेरणादायी मंच साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed