सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration on alert regarding Chief Minister's proposed visit

Azamgarh News: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Administration on alert regarding Chief Minister's proposed visit
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आयुक्त, आजमगढ़ मंडल द्वारा जारी निर्देशों में सभी संबंधित अधिकारियों को शासनादेश के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।
Trending Videos

एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि जारी निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा मंडल में विद्यालयों का भ्रमण कार्यक्रम भी प्रस्तावित किया गया है। वह जिले में किसी भी विद्यालय का निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण, विकास कार्यों की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय संस्थानों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतों व शहरी निकायों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की जाएगी। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनपद से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर फीडबैक भी लिया जाएगा। आयुक्त ने पुलिस, प्रशासन व विकास से जुड़े सभी मंडलीय एवं जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें। साथ ही 28 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, ताकि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed