सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake clone cheque of Rs 2 lakh handed over in the name of PM Awas Yojana

Azamgarh News: पीएम आवास के नाम पर थमाया दो लाख का फर्जी क्लोन चेक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fake clone cheque of Rs 2 lakh handed over in the name of PM Awas Yojana
विज्ञापन
आजमगढ़। थाना मुबारकपुर पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये दिलाने फर्जी क्लोन चेक बनाकर कमीशन के रूप में कान की बाली लेने वाले विनय चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़हलगंज जनपद गोरखपुर का निवासी है।
Trending Videos

थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय ने बताया है कि 25 अप्रैल को अबाड़ी निवासी संजय कुमार ने तहरीर दी थी। बताया था कि उनकी माता सामू देवी से अज्ञात व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर दो लाख रुपये दिलाने का झांसा देकर कमीशन के रूप में धन की मांग की गई। धन न होने पर उन्होंने उनकी माता के कान की बाली गिरवी रखवा ली। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा का दो लाख रुपये का फर्जी क्लोन चेक दे दिया। इस मामले की विवेचना में कुछ नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर भटौरा अंडरपास के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी विनय चतुर्वेदी ग्राम गुरदनपुर थाना रौनापार (हाल पता ग्राम कृतपुरा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर) निवासी है। उसके पास एक जोड़ी टप्स (पीली धातु) बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed