सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NEET UG 2026: The exam will be held on May 3 at 20 centres in the district, with 9,539 candidates appearing.

नीट यूजी 2026 : जिले में तीन मई को 20 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 9539 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
NEET UG 2026: The exam will be held on May 3 at 20 centres in the district, with 9,539 candidates appearing.
विज्ञापन
आजमगढ़। आगामी नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई डीएम ने बताया कि 3 मई को जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 9539 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
Trending Videos

उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ओआरएस की व्यवस्था की जाए तथा बायोमेट्रिक सत्यापन स्थलों पर छाया की समुचित व्यवस्था हो। सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लिखित रूप में सुनिश्चित करने और समय से ऑब्जर्वर नियुक्त करने के भी निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी तथा केंद्रों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारी लगातार भ्रमण कर कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे और औचक निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने बताया कि धारा 144 लागू होने के कारण परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, इस क्षेत्र में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे मोबाइल फोन आदि, परीक्षा परिसर में पूरी तरह निषिद्ध रहेंगे। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर भी रोक रहेगी।
परीक्षा समाप्ति तक किसी भी अभ्यर्थी या प्रश्नपत्र को केंद्र से बाहर नहीं जाने दिया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी, नोडल अधिकारी (एनटीए), केंद्र व्यवस्थापक, कार्यपालक मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






शिब्ली में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 27 मई तक
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल कालेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। अभ्यर्थी 29 अप्रैल से 27 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बी. कॉम. एवं बी. एससी. के साथ-साथ बीबीए, बीसीए, एलएल.बी., बी. एससी. बायोटेक्नोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस एवं जियोलॉजी जैसे व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
स्नातकोत्तर (पीजी) के सभी पाठ्यक्रमों तथा एलएल. एम. में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम यूपीआई, डेबिट / क्रेडिट कार्ड एवं इंटरनेट बैंकिंग से स्वीकार किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को पहले महाराजा सुहेल देव स्टेट यूनिर्वसिटी की वेबसाइट पर पंजीकरण कर यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (यूआरएन) प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके बाद अभ्यर्थी महाविद्यालय के आवेदन फॉर्म में उक्त विवरण भरकर प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने एवं प्रवेश परीक्षा से संबंधित तिथियों की जानकारी समय-समय पर वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि आवेदन से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा अंतिम तिथि से पहले आवेदन सुनिश्चित करें। किसी भी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी महाविद्यालय की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed