सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Criminals beat and injured Sub-Inspector and Constable at police outpost in Mirzapur

यूपी में बदमाश बेखौफ: पुलिस चौकी में घुसकर दरोगा व सिपाही को पीटा, सिर फोड़ा; वर्दी फाड़ दी, पांच हिरासत में

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 30 Apr 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में दो पक्षों का विवाद सुलझाने के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। इस दौरान हेड कांस्टेबल का सिर फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 

Criminals beat and injured Sub-Inspector and Constable at police outpost in Mirzapur
मारपीट में घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडलीय अस्पताल के पास ई-रिक्शा की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष में ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। दोनों पक्ष अस्पताल पुलिस चौकी पहुंचे, जहां ई-रिक्शा पक्ष वालों ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग चौकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस पर ई-रिक्शा पक्ष वालों को भगाने का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष ने मारपीट की। दरोगा व सिपाही पर हमला कर दिया। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
बुधवार की रात साढ़े 10 बजे मंडलीय अस्पताल के पास ई-रिक्शा चालक ने किसी को टक्कर मार दिया। जिसके बाद उन लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। अस्पताल चौकी पुलिस पिटाई करने वालों को चौकी के अंदर लेकर आई तब तक ई-रिक्शा पक्ष के लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। उन लोगों ने पिटाई करने वालों पर पुलिस के सामने हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। उनका आरोप था कि पुलिस ने पिटाई करने वाले ई-रिक्शा चालक पक्ष को भगा दिया। पुलिस की उनसे कहासुनी होने लगी। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर हाथ चला दिया। जिसमें दरोगा व सिपाही से हाथापाई किया गया। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi: बिजली निगम ने स्मार्ट मीटर बदलने पर लगाई रोक, 200 रुपये निगेटिव बैलेंस पर नहीं कटेगा कनेक्शन

सूचना मिलने के बाद आसपास के पुलिस चौकी से फोर्स पहुंची। पिटाई में हेड कांस्टेबल कमलेश पासवान का सिर फट गया। चौकी प्रभारी मनोज राय ने बताया कि 50 लोग चौकी में घुसकर मारपीट किए। वर्दी फाड़ दिए। सिपाही को पीटा, जिसमे उसका सिर फट गया। हमलावरों में किसी ने पिस्टल भी लिया था। धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। 

मौके पर पहुंची फोर्स ने मामले को संभाला। मौके पर सीओ सिटी विवेक जावला पहुंचे। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed