सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to a severe storm, falling trees and branches crushed vehicles in some areas, while snapped power lines brought electricity supply to a standstill in others; solar panels were also blown away.

Mirzapur News: तेज आंधी से पेड़ और डालियां गिरने से कहीं वाहन दबे तो कहीं तार टूटने से बिजली व्यवस्था ठप हुई, सोलर पैनल उड़े

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Due to a severe storm, falling trees and branches crushed vehicles in some areas, while snapped power lines brought electricity supply to a standstill in others; solar panels were also blown away.
पड़री क्षेत्र में दाढ़ीराम में तेज आंधी के बीच सड़क पर गिरे टीन शेड उठाते ग्रामीण।-संवाद।
विज्ञापन
-दिन में बादल छाने से लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हुई तेज बारिश
Trending Videos

मिर्जापुर। सुबह तेज धूप के बाद बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। कुछ स्थानों पर सिर्फ बूंदाबांदी वहीं हलिया क्षेत्र में गरज चमक के साथ आई तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं खेती किसानी को व्यापक नुकसान पहुंचाया। स्थानीय संवाददाता के अनुसार हलिया में उड़द की फसलें जहां चौपट हो गईं वहीं आम को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी फसल जमीन पर बिछ गईं, किसानों को भारी नुकसान हुआ।
आंधी से अन्य क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण कई घरों के ऊपर लगे सोलर पैनल, टिन छप्पर हवा में उड़ गए। इसके अलावा कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर तारों पर गिरने से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। हलिया: बुधवार को नदना व सगरा गांव में बारिश से उड़द और सब्जी की फसल चौपट हो गई है। सुबह से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग हलकान थे, दोपहर बाद दो बजे अचानक बदले मौसम के मिजाज ने गर्मी से बड़ी राहत दी। गरज-चमक के बीच हुई कुछ स्थानों पर मूसलधार बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र के कई गांवों में फसलें नष्ट हो गईं। सगरा, नदना, कुशियरा आदि गांव में ओलावृष्टि से सफेद चादर बिछ गईं। सगरा गांव निवासी किसान शिवशंकर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही डेढ़ बीघा खेत में उड़द की बोआई की थी, लेकिन ओला वृष्टि ने अंकुरित हो रही फसल को खेत में ही नष्ट कर दिया। वहीं किसान दूधनाथ ने बताया कि उन्होंने एक बीघा खेत में उड़द की बोआई की की थी। अचानक बारिश और ओलावृष्टि से सारी मेहनत बर्बाद हो गई। प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से हुई क्षति का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। पड़री में दोपहर बाद तेज आंधी के साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। दाढ़ीराम रोड पर टिन शेड उड़ कर सड़क पर आ गिरे, जिससे रमेश और राजेश को मामूली चोटें आईं। आंधी के चलते अधिकतर किसानों के खेत में पड़े भूंसा उड़ गया। नरायनपुर: तेज आंधी के साथ ही बारिश के बीच लोगों का काफी नुकसान हुआ। कुछ क्षेत्र में जहां पेड़ धराशाई हो गए वहीं छतों पर लगे सौर ऊर्जा के पैनल उखड़ कर दूर जा गिरे। शेरपुर में पेड़ गिरने से जहां मैजिक नीचे दब कई वहीं तार क्षतिग्रस्त होने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात लोग अंधेरे में गुजर बसर करने को विवश रहे। पटेहरा: क्षेत्र में हल्की बूंदा बांदी के साथ तेज हवा से किसानों की नींद हराम हो गई। आम के फल को भी नुकसान हुआ। जिगना: छानबे क्षेत्र में दोपहर बाद चल रही तेज आंधी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली लेकिन पेड़ की डाली टूटने, टिन व छप्पर उड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सक्तेशगढ़: क्षेत्र में तेज आंधी के साथ 20 मिनट तक हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। अदलहाट: क्षेत्र में गरज-चमक के बीच हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
बादल छाने से दिन में अंधेरा, बूंदाबादी से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
मिर्जापुर। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में घनघोर काली घटाएं छा गईं। तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। उमस गर्मी से राहत मिली। दिन में घने बादल छाने से सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम सुहावना होते ही लोग घरों की छतों और खुले स्थानों पर बैठकर ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए। नगर क्षेत्र में आंधी का खास असर नहीं दिखा, लेकिन ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के चलते लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा।

------------------------------------






वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ से 30 अप्रैल तक इसी तरह से मौसम रहेगा। गरज-चमक के हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जा सकती है। सामान्य से अधिक गति से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

-शिव मंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक, -भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी।

वर्जन

हलिया क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि में प्रधानमंंत्री फसल बीमा कराने वाले किसानों के क्षति का आंकलन कर क्षतिपूर्ति की धनराशि दी जाएगी। ऐसी स्थिति में बीमित किसान को आपदा के समय से 72 घंटे के अंदर सीधे टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

-विकेश कुमार सिंह पटेल, उप कृषि निदेशक
24 घंटे में तीन डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान



मिर्जापुर। दोपहर बाद छाए बादलों के बीच अधिकांश क्षेत्र में तेज आंधी व हुई बूंदाबादी के अधिकतम तापमान स्थिर रहा लेकिन 24 घंटे में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पड़री क्षेत्र में दाढ़ीराम में तेज आंधी के बीच सड़क पर गिरे टीन शेड उठाते ग्रामीण।-संवाद।

पड़री क्षेत्र में दाढ़ीराम में तेज आंधी के बीच सड़क पर गिरे टीन शेड उठाते ग्रामीण।-संवाद।

पड़री क्षेत्र में दाढ़ीराम में तेज आंधी के बीच सड़क पर गिरे टीन शेड उठाते ग्रामीण।-संवाद।

पड़री क्षेत्र में दाढ़ीराम में तेज आंधी के बीच सड़क पर गिरे टीन शेड उठाते ग्रामीण।-संवाद।

पड़री क्षेत्र में दाढ़ीराम में तेज आंधी के बीच सड़क पर गिरे टीन शेड उठाते ग्रामीण।-संवाद।

पड़री क्षेत्र में दाढ़ीराम में तेज आंधी के बीच सड़क पर गिरे टीन शेड उठाते ग्रामीण।-संवाद।

पड़री क्षेत्र में दाढ़ीराम में तेज आंधी के बीच सड़क पर गिरे टीन शेड उठाते ग्रामीण।-संवाद।

पड़री क्षेत्र में दाढ़ीराम में तेज आंधी के बीच सड़क पर गिरे टीन शेड उठाते ग्रामीण।-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed