सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Man Distressed by Debt Jumps into the Ganges; Fishermen Rescue Him

Mirzapur News: कर्ज से परेशान व्यक्ति ने गंगा में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Man Distressed by Debt Jumps into the Ganges; Fishermen Rescue Him
विज्ञापन
भदोही के ध्यानार्थ
Trending Videos

मिर्जापुर-औराई मार्ग पर स्थित शास्त्री ब्रिज से गंगा नदी में लगाई छलांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चील्ह, मिर्जापुर। 50 हजार के कर्ज के तगादे से परेशान राकेश प्रजापति ने बुधवार को मिर्जापुर-औराई मार्ग पर स्थित शास्त्री ब्रिज से गंगा नदी में छलांग लगा दी। नाविकों और मछुआरों की मदद से पुलिस ने उसे बचाकर बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी।
भदोही के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फौदीपुर गांव निवासी राकेश कुमार प्रजापति (42) बुधवार दोपहर साइकिल से मिर्जापुर-औराई मार्ग पर स्थित शास्त्री ब्रिज पर पहुंचा। ब्रिज पर साइकिल खड़ा करके इधर-उधर देखते हुए अचानक गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद गंगा में तैरने लगा और तैरते हुए ब्रिज का पांव पकड़ लिया। गंगा में छलांग लगाते देख राहगीरों ने शोर मचाया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। गंगा में कूदने की सूचना पर पहुंची पुलिस तत्परता दिखाते हुए स्थानीय मछुआरों को बुलाया। ब्रिज के पाये के सहारे लटके युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया। युवक ने बताया कि वह कालीन बुनकर है। इलाज के लिए किसी से 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज न भर पाने की स्थिति में कर्जदार के तगादे से परेशान होकर आत्महत्या के लिए नदी में कूदा था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो उसके फुफेरे भाई कल्लू प्रजापति और राजकुमार प्रजापति अस्पताल पहुंचे। फुफेरे भाई कल्लू प्रजापति ने बताया कि राकेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उपचार वाराणसी से चल रहा है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि गंगा में कूदे व्यक्ति को मछुआरों की सहायता से बचा लिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed