सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity consumers are being financially exploited through smart meters.

Mirzapur News: स्मार्ट मीटर से बिजली उपभोक्ताओं का हो रहा आर्थिक शोषण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumers are being financially exploited through smart meters.
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत- आप - फोटो : Archive
विज्ञापन
मिर्जापुर। आप के कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम की ओर से मनमाने तरीके से लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाने व जल जीवन मिशन के तहत पेयजल दिक्कत व क्षतिग्रस्त सड़क को बनवाने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने कहा कि निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर से जनता त्रस्त हो गई है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर स्मार्ट चीटर बनकर जनता का आर्थिक व मानसिक दोहन कर रही है। जिलाध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि जनपद में जल जीवन मिशन अमृत योजना के तहत हर घर जल से नल के तहत करोड़ों रुपया खर्च करके पानी आपूर्ति हेतु पाइपलाइन लगाई गई लेकिन पूरे जनपद में कहीं भी पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। इस अवसर पर रमाशंकर साहू, मीरा देवी पटेल, मनोज कुमार सोनकर, संतोष कुमार पांडे , इलियास अंसारी , भोलानाथ बिहार, जयप्रकाश सेठ आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed