फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   crore passed for Haliya Block.

Mirzapur News: हलिया ब्लॉक में 3.57 करोड़ का बजट पारित

Tue, 14 Jul 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
crore passed for Haliya Block.
हलिया। ब्लॉक सभागार में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख देवी की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 3.57 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। बैठक में विकास योजनाओं, कृषि और चकबंदी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय ने पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया। इसके बाद नई कार्ययोजना के तहत पंचम वित्त आयोग से 1.65 करोड़ रुपये, 15 वें वित्त आयोग (टाइड) से 1.13 करोड़ रुपये और 15 वें वित्त आयोग (अनटाइड) से 36.82 लाख रुपये के प्रस्तावित बजट को सदस्यों ने ध्वनिमत से मंजूरी दी।
विज्ञापन

एडीओ कोऑपरेटिव राज कपूर सिंह ने बताया कि किसानों को खाद और बीज वितरण के लिए समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक व बीज उपलब्ध है।
वहीं एडीओ कृषि नरेंद्र कनपुरिया ने बताया कि हलिया ब्लॉक के 37,541 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि धनंजय पांडेय ने कहा कि आकांक्षी विकासखंड होने के कारण हलिया में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। उम्मीद जताई कि अधिक बजट मिलने से विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिन गांवों में अब तक चकबंदी नहीं हुई है, वहां 75 प्रतिशत किसानों की सहमति मिलने पर ही चकबंदी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान मनीराम कोल, सुनील खरवार, राजेश कुमार, अरुण मिश्रा, विजेंद्र पांडेय, राजेश मौर्य, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed