{"_id":"6a55472b12d110eaea0a75dd","slug":"postmaster-killed-after-being-hit-by-a-scorpio-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-157236-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: स्कॉर्पियो की टक्कर से पोस्टमास्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: स्कॉर्पियो की टक्कर से पोस्टमास्टर की मौत
विज्ञापन
देहात कोतवाली के बरलहा के पास हादसे मृतक अरविंद कुमार मिश्रा स्रोत- परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के बरकछा बेलहरा गांव के पास रविवार रात स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पोस्टमास्टर अरविंद कुमार मिश्रा (59) की मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन लेकर भाग गया। अदलहाट के वाराणसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर अचीतपुर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार डेयरी श्रमिक विनोद कुमार यादव (35) की मौत हो गई।
लालगंज के हरदी गुलालपुर निवासी अरविंद कुमार मिश्रा गांव के डाक विभाग में पोस्टमास्टर थे। उनकी बेटी जया मिश्रा की शादी नवंबर में तय है। शादी के सिलसिले में वह रविवार को सामान लेने के लिए मिर्जापुर बाजार आए थे।
बाजार से रविवार की देर शाम को वह घर लौट रहे थे। देहात के बरकछा राजीव गांधी दक्षिणी से आगे बेलहरा मोड़ के पास स्कॉर्पियो सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। रौंदते हुए गाड़ी लेकर भाग गया। स्थानीय लोग अरविंद को लेकर अस्पताल जाते तब तक मौत हो गई थी। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर स्कॉर्पियो और चालक की तलाश कर रही है।