सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drowned in a pond while fishing, died

Mirzapur News: मछली पकड़ते समय पोखरे में डूबा, मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Drowned in a pond while fishing, died
राजगढ़ गांव निवासी सोमारु बिंद की डूबने से मौत के बाद लगी भीड़। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी सोमारु बिंद बृहस्पतिवार की शाम को घर के पास पोखरे में मछली मारने गया था। पैर फिसलने से वह डूब गया। शुक्रवार की सुबह पोखरे के पास चप्पल व गमछा मिला। पोखरे में खोजबीन करने पर शव मिला।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी सोमारु बिंद (57) के घर से कुछ दूर गांव के बाहर मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत की ओर से पोखरे का निर्माण कराया गया है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे सोमारू उसी पोखरे में मछली पकड़ने के लिए गया था। इस दौरान पैर फिसल जाने से पोखरे में गिर गया। पोखरे में पानी अधिक होने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। देर रात तक जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन खोजबीन करने लगे। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ बच्चे पोखरे की तरफ गए तो चप्पल व गमछा मिला। बच्चे गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने पोखरे में खोजबीन की। इस दौरान सोमारु का शव मिला। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र विवेक की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि मछली पकड़ने गए व्यक्ति की पोखरे में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed