सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two Criminals Injured by Police Fire in Encounter Four Arrested in Mirzapur

Mirzapur News: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से घायल दो आरोपियों समेत चार गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 26 Mar 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: जिले की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ें। इनमें दो गोली लगने से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

Two Criminals Injured by Police Fire in Encounter Four Arrested in Mirzapur
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिर्जापुर जिले के वनस्थली महाविद्यालय के पास बृहस्पतिवार की तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फायरिंग के दौरान दो बदमाशों को पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य बदमाशों ने सरेंडर कर दिया। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से कार व मैजिक में रखी हुई चोरी की करीब 40 पेटी देशी शराब, दो तमंचे तथा जिंदा कारतूस बरामद हुए।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शराब और नकदी चोरी की घटनाओं में सक्रिय गिरोह की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वनस्थली महाविद्यालय के पास बदमाश मौजूद है। इसी आधार पर घेराबंदी की गई तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही तथा आत्मरक्षा चलाई गई गोली से चंदौली के नियामताबाद सिरसी निवासी करन बिंद व पड़री निवासी गंगाराम पैर में गोली लगी, जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को घटनास्थल से ऑल्टो कार व मैजिक वाहन उसका चालक दिलारीडीह अलीनगर (चंदौली) निवासी आर्यन यादव तथा रामभरोस को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि क्षेत्र में अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाकर शराब की चोरी तथा नकदी की चोरी करते थे। 

इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: गुंडा एक्ट में पाबंद अपराधियों पर कसा शिकंजा, आठ तो कोई छह माह तक थाने में लगाएगा हाजिरी

आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में सोनभद्र, चंदौली, अदलहाट, संतनगर व देहात कोतवाली क्षेत्रों में शराब, बैटरी और सोलर पैनल चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। वहीं बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खंगाली जा रही है। जांच टीम सभी घटनाओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed