सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police arrived to investigate cylinder theft, the gas agency operator changed the complaint three times.

Mirzapur News: सिलिंडर चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस, गैस एजेंसी के संचालक ने तीन बार बदली तहरीर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Police arrived to investigate cylinder theft, the gas agency operator changed the complaint three times.
विज्ञापन
जमालपुर थाना क्षेत्र के औरइया स्थित ध्रुवी इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में 108 सिलिंडर की चोरी का मामला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जमालपुर। थाना क्षेत्र के औरइया स्थित ध्रुवी इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में हुए 108 सिलिंडर की चोरी मामले की जांच करने आपूर्ति निरीक्षक जमालपुर शरद कुमार सिंह पहुंचे। इस दौरान गैस एजेंसी के संचालक विवेक ने तीन बार तहरीर बदली। गोदाम और नरायनपुर स्थित कार्यालय पर स्टॉक रजिस्टर न रहने से चोरी हुए सिलिंडर का मिलान तक नहीं हो सका।
सोमवार देर रात चोरों ने चहारदीवारी पर लगे कंटीले तार को काटकर गोदाम के अंदर लगे ताले को तोड़कर उसमें रखा 58 भरे और 50 खाली सिलिंडर चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने भी जांच पड़ताल की थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एजेंसी संचालक विवेक ने पहले चोरी की तहरीर दी। फिर सिलिंडर मिलान करके चोरी न होने की तहरीर दी। मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान उसने फिर चोरी की तहरीर दी। मामला संदिग्ध है। इसकी जांच कर खुलासा किया जाएगा। आपूर्ति निरीक्षक जमालपुर शरद कुमार सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी का रिकॉर्ड अद्यतन नहीं है। गाड़ियां बाहर रहने से अब तक स्टॉक का मिलान नहीं हो सका है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed