फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Emphasis on strengthening the Congress organization at the booth level

Mirzapur News: बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर

Sat, 15 Aug 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the Congress organization at the booth level
लालगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबो​धित करती केंद्रीय पर्ववेक्षक संगीता बेनीवाल, संवाद
लालगंज। कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक व राजस्थान की पूर्व मंत्री संगीता बेनीवाल ने शुक्रवार को शिवमूर्ति नगर स्थित एक ढाबा में कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव लिया।
विज्ञापन

संगीता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर कई राज्यों में संगठन काे मजबूत करने का कार्य चल रहा है। इसका उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पार्टी चुनाव कराया गया है। जिसकी अंतिम सूची एक सप्ताह में हाईकमान को सौंप दी जाएगी। इस दौरान वयोवृद्ध कांग्रेस नेता व स्वतंत्रता सेनानी पं. कृष्णकांत दूबे को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के सह पर्यवेक्षक कमलेश ओझा, जितेंद्र कुमार पासवान और कर्मचंद बिंद भी मौजूद रहे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल, शहर अध्यक्ष राजन पाठक, शशि भूषण दूबे कंचनीय, कृष्ण गोपाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय , संकटमोचन तिवारी आदि ने सुझाव दिए। संचालन शशि भूषण दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed