{"_id":"6ad514b89614b0d4840f7f64","slug":"fir-registered-in-case-of-theft-at-a-high-court-judges-residence-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-163401-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हाईकोर्ट के जज के घर चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हाईकोर्ट के जज के घर चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
-घर के सभी सदस्यों के नहीं आ पाने के कारण चोरी गए सामान का विवरण नहीं मिल सका
संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के खैरा गांव स्थित हाइकोर्ट के न्यायाधीश जय कृष्ण उपाध्याय के पैतृक आवास पर चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को रमाशंकर उपाध्याय की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी हैं। घर पर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तैनात की गई हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्रीकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि खैरा पैतृक आवास पर बड़े भाई मातांबर उर्फ रमाशंकर ही रहते हैं। बड़े भाई सेवानिवृत्त जिला जज व छोटे भाई हाईकोर्ट के जज प्रयागराज में रहते हैं। बड़े भाई रमाशंकर उपाध्याय 20 सितंबर को इलाज कराने के लिए बेटे के पास चंडीगढ़ गए थे। सोमवार को घर पर पौत्र का मुंडन संस्कार व पूजा-पाठ निर्धारित था। शनिवार शाम बड़े भाई जब घर पहुंचे तो चोरी की वारदात देख होश उड़ गए। उन्होंने हम लोगों को घटना से अवगत कराया। बताया कि चोरों ने घर में रखी दो बड़ी टीवी, फ्रिज आदि को तोड़ दिया। मुख्य गेट सहित 10 कमरों व छह अलमारी के ताले टूटे हैं। पीतल, फूल-तांबे के बर्तन जो शादी-विवाह में मिले थे। उसे उठा ले गए हैं। परिवार के अन्य सदस्यों के पहुंचने व देखने के बाद ही कितने की चोरी हुई स्पष्ट हो सकेगी।
दर्शन करने जाते समय पता मिली चोरी की जानकारी
जिगना। हाईकोर्ट के जज जय कृष्ण उपाध्याय शनिवार शाम को मां विंध्यवासनी का दर्शन-पूजन करने विंध्याचल जा रहे थे। रास्ते में ही बड़े भाई का फोन आया। घर में चोरी हो गई है। जज ने मां के धाम पहुंचने के पहले घर पहुंचे। चोरी की घटना होने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। जनपद के न्यायपालिका के अधिकारी भी पहुंचे थे। रात लगभग डेढ़ बजे न्यायाधीश जय कृष्ण उपाध्याय पैतृक निवास से मां विंध्यवासनी का दर्शन-पूजन करने पहुंचे।