{"_id":"6ab434b77758021f690ef57a","slug":"four-people-from-three-families-missing-police-are-searching-for-them-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-161781-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन परिवारों के चार लोग लापता, तलाश कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन परिवारों के चार लोग लापता, तलाश कर रही पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से दो महिलाएं अपने बच्चों और एक 19 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने लालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से तलाश कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बामी गांव निवासी फूलमनी ने बताया कि 40 वर्षीय पत्नी और नौ वर्षीय बेटी 11 सितंबर की शाम घर से लापता हो गईं। पत्नी फोन भी साथ ले गई है, लेकिन फोन स्विच ऑफ है। फूलमनी ने पुलिस अधीक्षक से पत्नी और बेटी का पता लगाने तथा मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कराने की मांग की है। उसका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अभी तक दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
इसी गांव के भुवाल कोल की पत्नी भी 30 जुलाई को दो छोटे बच्चों के साथ घर से निकली थीं। वह आधार कार्ड बनवाने की बात कहकर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश की और थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बच्चों के लापता होने से परिवार परेशान है। पापरा गांव निवासी लल्लन प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र शक्ति कुमार 17 सितंबर से लापता है। परिजनों ने बताया कि मोबाइल के लिए नाराज होने के बाद वह घर से चला गया और वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि सभी मामलों में शिकायत दर्ज कर ली गई है। लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।