फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In the Varanasi Division Graduate and Teacher constituencies, 25,059 and 2,829 voters, respectively, will cast their votes.

Mirzapur News: वाराणसी खंड स्नातक में 25059 व शिक्षक में 2829 मतदाता करेंगे मतदान

Thu, 24 Sep 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
In the Varanasi Division Graduate and Teacher constituencies, 25,059 and 2,829 voters, respectively, will cast their votes.
मिर्जापुर। जिले में 23 अक्टूबर को प्रस्तावित वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक चुनाव के लिए बुधवार को राजनीतिक दलों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि वाराणसी खंड स्नातक में 25059 व शिक्षक में 2829 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

मतदान के लिए जिले में वाराणसी खंड स्नातक के चुनाव के लिए 26 व शिक्षक चुनाव के लिए 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एक मतदेय स्थल पर मतदाताओं की संख्या 1400 हो जाने से पांच स्थल बढ़ रहे हैं। इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आगे कहा कि वाराणसी खंड स्नातक व वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। आचार संहिता लागू हो गई है। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, बसपा व अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed