सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   From today, the place of admission of patients in the medical ward will change.

Mirzapur News: आज से बदल जाएगा मेडिकल वार्ड में मरीज के भर्ती होने का स्थान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
From today, the place of admission of patients in the medical ward will change.
इमरजेंसी के ऊपर  बना महिला  मेडिकल वार्ड । स्रेात- संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों का स्थान रविवार से बदल जाएगा। अब मरीज इमरजेंसी के ऊपर द्वितीय तल पर बने वार्ड में भर्ती होंगे। यहां 45-45 बेड का पुरुष और महिला वार्ड बनाया गया है। इससे मरीजों को सहूलियत होगी। रात में समस्या होने पर उनको इमरजेंसी से ही डाक्टर उपलब्ध होंगे। मरीज को भर्ती होने के लिए दूसरे भवन में नहीं जाना होगा। मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 155 बेड के पुराने भवन में प्रथम तल पर 36 बेड का पुरुष मेडिकल वार्ड चलता था। द्वितीय तल पर 36 बेड का महिला वार्ड था। अब दोनों वार्ड वहां से हटाकर 145 बेड के भवन के द्वितीय तल पर शिफ्ट कर दिया गया है। यहां 45 बेड का पुरुष और 45 बेड का महिला वार्ड बनाया गया है। रविवार से मेडिसीन विभाग के मरीज यहीं पर भर्ती होंगे। महिला और पुरुष मिलाकर रोज 30 मरीज भर्ती होते हैं। ज्यादातर मरीज इमरजेंसी से ही भर्ती होते हैं। नया वार्ड इमरजेंसी के ऊपर स्थित तल पर हैं। ऐसे में उन्हें भर्ती करने में आसानी होगी। रात में भर्ती मरीज को कोई समस्या होती है तो इमरजेंसी के डाॅक्टर देख सकेंगे। रविवार से मरीज नए वार्ड में भर्ती होंगे।
Trending Videos



महिला वार्ड बना अस्थि रोग वार्ड -मिर्जापुर। सीएमएस डाॅ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 155 बेड के भवन में द्वितीय तल पर बने महिला वार्ड को अब अस्थि रोग वार्ड बनाया गया है। द्वितीय तल पर ही अस्थि रोग विभाग का ऑपरेशन थियेटर है। इससे अस्थि रोग के मरीज को वार्ड में ले जाने में आसानी होगी। प्रथम तल पर सर्जरी वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरुष मेडिकल वार्ड बनेगा कैंसर डे केयर सेंटर-मिर्जापुर। सीएमएस डा. एसके श्रीवास्तव बताया कि 155 बेड के भवन में पुरुष मेडिकल वार्ड में एक हिस्से में कैंसर डे केयर सेंटर और दूसरे हिस्से में 10 बेड का आईसीयू का एचडीयू बनेगा।
प्राचार्य ने किया वार्ड का शुभारंभ-मिर्जापुर। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. संजीव सिंह ने शनिवार को मेडिसीन वार्ड के पुरुष और महिला वार्ड का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. पंकज पांडेय, डा. राजेश कुमार मिश्रा, डा. प्रतीक पाठक, डा. सत्यम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed