सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The cow dung machine will convert about 500 kg of cow dung into wood in an hour.

Mirzapur News: एक घंटे में लगभग 500 किलो गोबर लकड़ी में बदल देगी गोकाष्ठ मशीन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The cow dung machine will convert about 500 kg of cow dung into wood in an hour.
क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव में गोकाष्ट के साथ समूह की महिलाएं व अ​धिकारी व अन्य, स्रोत सोशल मी
विज्ञापन
सिटी। क्षेत्र के शाहपुर चौसा में विंध्यवासिनी ग्राम संगठन व समूह की महिलाओं ने एक कदम और समृद्धि की ओर बढ़ाई है। यहां गोशाला में गोकाष्ट मशीन लगाई गई है। मशीन में एक घंटे में 500 किलोग्राम गोबर को लकड़ी में बदलने की क्षमता है। गोशालाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए मशीन पर सरकार 90 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। बीडीओ मुनीष कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर चौसा गांव में समूह की महिलाएं व विंध्यवासिनी ग्राम संगठन ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने गोकाष्ट मशीन का उद्घाटन करते हुए बताया कि सरकार इस मशीन पर 90 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। अभी क्षेत्र में पहला ऐसा गौशाला है जहां ये मशीन लगाई जा रही है।मशीन की कीमत 50 हजार रुपये है। यह मशीन गोशाला में लगाने पर कारगर साबित होगी। मशीन से गोबर को लकड़ी के रूप में बदला जाता है। गोबर से सनी लकड़ियों को बाजार में महंगे दाम पर आसानी से बेचा जा सकता है। गाय के गोबर से बनी लकड़ियों की मांग लगातार तेज हो रही है। इसमें गोबर से बनी लकड़ियों को जब बाजार में बेचा जाएगा तो समूह की महिलाओं की आय बढ़ेगी। इससे वे आत्मनिर्भर बनेंगी। सहायक विकास अधिकारी( ग्राम विकास) इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मशीन एक घंटे में 500 किलोग्राम गोबर को लकड़ी में बदल देती है। इस दौरान विंध्यवासिनी समूह की महिलाएं खंड मिशन प्रबंधक व प्रधान प्रतिनिधि सुजीत सिंह शाहपुर चौसा के उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed