सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   India became world champion, special prayers were held amidst the waves of Ganga in Vindhya Dham.

Mirzapur News: भारत बने विश्व विजेता, विंध्य धाम में गंगा की लहरों के बीच हुई विशेष प्रार्थनाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
India became world champion, special prayers were held amidst the waves of Ganga in Vindhya Dham.
विंध्याचल में मां गंगा की लहरों के बीच नाव पर बैठ कर भारत की जीत के लिए पूजन- अर्चन करते लोग।-स - फोटो : आईआईटी
विज्ञापन
विंध्याचल। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत विश्व विजेता बने। इसके लिए रविवार को विंध्य धाम में गंगा की लहरों के बीच नौका पर बैठकर क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष पूजन-अर्चन किया। रविवार शाम भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हो रहा है।
Trending Videos

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फाइनल मुकाबले में भारत को जीत दिलाने के लिए देश भर में प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी है। इसी क्रम में विंध्याचल में मां गंगा की लहरों के बीच नाव पर क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष पूजन अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। लोगों ने अपेक्षा व्यक्त की है कि भारत इस बार भी मैच में न सिर्फ रनों का रिकॉर्ड बनाएगी बल्कि मैच को जीतकर नया इतिहास रचेगी। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम 2007 और 2024 में जीत दर्ज कर चुकी है। वर्ष 2026 में यदि इस बार भी जीत दर्ज करती है तो तीन बार जीत का खिताब भी भारत के नाम दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed