सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Contact with youth studying in Iran lost for 10 days, family worried

Mirzapur News: ईरान में पढ़ रहे युवक से 10 दिनों से संपर्क टूटा, परिवार चिंतित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Contact with youth studying in Iran lost for 10 days, family worried
ईरान में फंसा सीखड़ क्षेत्र के रूदौली निवासी सैयद असद रजा।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
- 26 फरवरी को फोन पर घरवालों से बात हुई थी
Trending Videos


सीखड़। ईरान में धर्मशास्त्र की पढ़ाई कर रहे रुदौली गांव निवासी सैयद असद रजा (पुत्र सैयद रोशन अली) से परिजनों का 10 दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आखिरी बार 26 फरवरी को फोन से बात हुई थी लेकिन उसके बाद कोई बात नहीं हो पा रही है। परिजन चिंतित हैं।
पिछले तीन वर्षों से असद रजा ईरान में बीए करने के बाद धर्मशास्त्र की पढ़ाई कर रहा है। तीन महीने के लिए वह घर आया था। फिर पढ़ाई के लिए ईरान चला गया है। अब 10 दिनों से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। 26 फरवरी को उसकी घर वालों से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। युद्ध शुरू होने के बाद से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे परिजन की चिंता बढ़ गई है। परिजन सैयद असद रजा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। असद रजा के बड़े भाई सैयद यासिर रुदौली गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं, जबकि माता और दो अन्य भाई नोएडा में रहते हैं। दोनों भाई नोएडा में ही नौकरी करते हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि युद्ध से पहले नोएडा में रह रही माता से उनकी बातचीत हुई थी, लेकिन उसके बाद से कोई सूचना नहीं मिल सकी है। परिवार के सदस्य सुरक्षित होने की खबर मिलने का इंतजार कर रहे हैं और संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed