सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jan Arogya Melas Held at 89 PHCs and CHCs; Crowds of Patients with Viral Infections

Mirzapur News: 89 पीएचसी और सीएचसी में लगा जन आरोग्य मेला, वायरल संक्रमण के मरीजों की भीड़

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Melas Held at 89 PHCs and CHCs; Crowds of Patients with Viral Infections
शहरनामा की फोटो--न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में रोगियों का उपचार करते चिकित्सक।-संवाद।
विज्ञापन
-ड्रमंंडगंज, हलिया और छानबे क्षेत्र को मिलाकर 288 मरीजों ने परामर्श लिया
Trending Videos

मिर्जापुर। जिले के 89 पीएचसी और सीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में अधिकतर जगह वायरल संक्रमण के मरीज पहुंचे। गले में जलन, दर्द और बुखार के साथ खांसी के मरीजों के साथ पेट से संबंधित मामलों की भी संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने परामर्श के साथ दवाएं दीं। ड्रमंंडगंज, हलिया और छानबे क्षेत्र को मिलाकर 288 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच के बाद परामर्श लिया।

ड्रमंडगंज: न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज और बेलन बरौंधा में आयोजित जन आरोग्य मेले में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 85 लोगों का उपचार किया गया। ड्रमंडगंज में चिकित्साधिकारी डॉ बालकृष्ण मिश्र ने 46 रोगियों का उपचार किया। बेलन बरौंधा में 39 रोगियों का उपचार किया गया। हलिया: पीएचसी पर डॉ. विवेक खरे ने 47 मरीजों का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। मतवार स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. कामेश्वर तिवारी की निगरानी में 35 मरीजों का इलाज किया गया। इसी प्रकार मुड़पेली में 40 मरीजों को चिकित्सा सेवाएं दी गईं। डॉ विवेक खरे ने गर्मी और ‘लू’ से बचने के लिए ग्रामीणों को सलाह दीं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार ने बताया कि तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर 122 मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गईं। जिगना: छानबे क्षेत्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 81 मरीजों का इलाज किया गया। पीएचसी विजयपुर सर्रोई में डॉ अवनीश कुमार ने आपात काल व मेला मिला कर 25 मरीजों को नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में डॉ कविता पांडेय, डॉ डीके मिश्रा ने 13, विरौरा में डाॅ महेंद्र चौधरी ने 13, नरोइया में डॉ सुमित ने 10, बिहसडा (कुशहा) में डॉ शिवम व सिद्धनाथ दुबे ने 11, अकोढ़ी में डॉ सोनिया दुबे व फार्मासिस्ट केशव प्रसाद ने 9 मरीजों का उपचार किया। जमालपुर: न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला में 136 मरीजों का उपचार कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटा मिर्जापुर में डॉ. संजीव गुप्ता की देखरेख में 46 मरीज, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरिला में डॉ. मनोज यादव के नेतृत्व में 50 मरीज तथा न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर में डॉ. मनोज कुमार ने 40 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed