सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pathology Lab Operator Arrives with Alcohol to Reach a Settlement

Mirzapur News: बेटे को कैंसर की रिपोर्ट दी, गलती पकड़े जाने पर 50 हजार रुपये और शराब लेकर समझौता करने पहुंचे पैथोलॉजी संचालक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pathology Lab Operator Arrives with Alcohol to Reach a Settlement
गाड़ी से मड़िहान पहुंचे नेशनल पैथालाजी के संचालक। स्रोत- वीडियो
विज्ञापन
भावां। पेट में दर्द होने पर कैंसर और पथरी की गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने वाले नेशनल पैथालॉजी का संचालक डॉ. सीबी जायसवाल रविवार को पीड़ित पिता और अधिवक्ता वीरेंद्र को मड़िहान के किसान ढाबा पर अकेले समझौता करने के लिए बुलाया। पीड़ित पिता का आरोप है कि संचालक ने 50 हजार रुपये और शराब बोतल देकर खरीदने का प्रयास किया। पिता के क्रोधित होने पर संचालक भाग खड़ा हुआ। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़ित एक कार की ओर इशारा करते हुए कह रहा है कि नेशनल पैथालॉजी वाला 50 हजार रुपये और शराब लेकर खरीदने आया है। अधिवक्ता कार का पीछा करता दिख रहा है। कार तेजी से सड़क की ओर मुड़ जाती है। वहां पैथालॉजी का संचालक उसमें बैठता नजर आ रहा है। पूरे दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
Trending Videos

मड़िहान थाना क्षेत्र के मलुआ गांव निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र ने बताया कि 10 वर्षीय पुत्र हर्ष के पेट में दर्द था। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने पर उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। 27 अप्रैल को अस्पताल के सामने नेशनल पैथालॉजी सेंटर में जांच कराने गया। सुबह आठ बजे चौथा नंबर अल्ट्रासाउंड के लिए दर्ज हुआ था। इसके बावजूद तीन बजे के बाद 40 नंबर पर अल्ट्रासाउंड हुआ। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट मिली तो उसमें कैंसर और पथरी होना बताया गया। इसके बाद शनिवार को रामबाग के आदित्य पैथोलॉजी सेंटर में बच्चे का फिर से अल्ट्रासाउंड कराया। वहां पर जांच रिपोर्ट सामान्य आई। आदित्य पैथोलॉजी में चल रही जांच की जानकारी किसी तरह नेशनल पैथोलॉजी वालों को हो गई। आरोप है कि इसके बाद नेशनल पैथोलॉजी सेंटर के 10 लोग उसे आदित्य पैथोलॉजी में आकर घेर लिए, शिकायत नहीं करने के लिए धमकी दी। अमर उजाला अखबार ने रविवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। आरोप है कि रविवार को नेशनल पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक पीड़ित से पैसे लेकर समझौता करने पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि मामला तूल पकड़ता देख नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. सीबी जायसवाल ने पहले तो अपने चहेतों से फोन पर धमकाने की कोशिश की, फिर भी बात नहीं बनने पर मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला स्थित किसान ढाबा पर मिलने को बुलाया था। जहां गांव के एक साथी को लेकर मौके पर पहुंचा तो बिचौलिए 50 हजार नकद के साथ दो शराब की बोतल देकर सुलह करने का दबाव बनाया। नाराजगी जताने पर संचालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट ----

पैसे लेकर समझौता करने का ऑडियो भी वायरल
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें पीड़ित किसी से बात करते समय समझौते को लेकर दबाव बनाने और पैसे लेने की बात कह रहा है। इस ऑडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती।

गाड़ी से मड़िहान पहुंचे नेशनल पैथालाजी के संचालक। स्रोत- वीडियो

गाड़ी से मड़िहान पहुंचे नेशनल पैथालाजी के संचालक। स्रोत- वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed