{"_id":"6a2b0f1df3c91ab1580b31ed","slug":"kanpur-residents-are-at-the-forefront-of-unnecessary-chain-pulling-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-155191-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बेवजह चेनपुलिंग में कानपुर वाले सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बेवजह चेनपुलिंग में कानपुर वाले सबसे आगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन यात्रियों को अनावश्यक चेन पुलिंग करने से रोकता है। बेवजह चेनपुलिंग करने पर जुर्माना व कारावास का की सजा का प्रावधान है। इस वर्ष जनवरी से मई माह तक की बात करें तो चेन पुलिंग करने में कानपुर सबसे आगे है।
कानपुर के स्टेशन पर छह माह में 232 लोगों ने चेन पुलिंग की। जो प्रयागराज मंडल से प्रमुख स्टेशनों में सबसे अधिक है। सबसे कम चेन पुलिंग फिरोजाबाद में 31 लोगों ने की। मिर्जापुर में बेवजह चेन पुलिंग पर 88 यात्रियाें का चालान हुआ।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज मंडल में 125 स्टेशन है। इसमें 21 प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं।
इसके बावजूद प्रयागराज मंडल में इस वर्ष पांच माह के दौरान 1359 लोगों ने बेवजह चेन पुलिंग की। इसमें कानपुर सेंट्रल सबसे आगे रहा। हाथरस में सबसे कम मामले सामने आए। एक जनवरी से 31 मई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सबसे अधिक 232 लोग कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अनावश्यक चेन पुलिंग के मामले में पकड़े गए।
विज्ञापन
कानपुर जिले के तहत आने वाले अनवरगंज स्टेशन पर 14 व पनकी धाम स्टेशन पर 20 लोगों पर कार्रवाई हुई। इसके बाद प्रयागराज जंक्शन 112 और नैनी में 104 यात्रियों पर कार्रवाई हुई। अलीगढ़ में 112, फतेहपुर में 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया। चुनार रेलवे स्टेशन में 34 लोगों को पकड़ा गया।