सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Krishna's flute of love plays

Mirzapur News: प्यार की बंशी बोले कान्हा की

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Krishna's flute of love plays
चुनार किला घाट पर आयोजित कवि सम्मेलन में रचनाओं की प्रस्तुति करते कविगण। संवाद
विज्ञापन
- हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन में कवियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
Trending Videos


चुनार। नैनागढ़ वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार की रात किला घाट पर होली मिलन समारोह में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी। इस दौरान विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम भी हुए।
गंगाघाट पर शाम लोक गायक राजेश यादव व उनके टीम की ओर से रंगारंग होली गीत के बाद रात में हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन हुआ। इसमें मध्यप्रदेश, प्रयागराज, रायबरेली, गहमर गाजीपुर, वाराणसी, चंदाैली सहित क्षेत्र के अदलहाट, अहरौरा एवं नगर के कई कवियों ने काव्य पाठ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। काव्य पाठ का शुभारंभ विभा सिंह ने सरस्वती वंदना से की। मनोज मधुर ने होली पर आधारित रचना, आयी है ऋतुराज तो सुगंध लिजिए, हंसेंगी कलियां भवरों ने अनुबंध किए सुनाया। सुरेंद्र मिश्र अंकुर ने सुनाया, इ इंडिया का हव, भारत कहे मे लाज लगत हव। नरसिंह साहसी ने सुनाया-आम बऊरल, महुआ उचाए लगल। विभा सिंह ने अपने गीत के माध्यम से कृष्ण व राधा के प्रेम को दर्शाते हुए सुनाया, प्यार की बंशी बोले कान्हा की, जब भी बोले गीत, कोई हो युग बनकर बावरिया राधा डोलेगी। इसके साथ ही विहरी लाल अंबर, मिथलेश '''''''' गहमरी, राजेश मिश्र ज्योति, आदित्य पदयात्री, माखनलाल झटपट, राकेश राही आदि ने भी कविताओं को सुनाया। इस दौरान दिनेश सिंह पटेल, लक्ष्मीकांत पांडेय, शीतला प्रसाद यादव, सौरभ पुजारी, चंद्रहास गुप्ता, दंत चिकित्सक श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ सत्यवान श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed