पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lawyers will not represent the *Lekhpal* accused in the attack.

Mirzapur News: हमले के आरोपी लेखपाल की पैरवी नहीं करेंगे अधिवक्ता

Fri, 03 Jul 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Lawyers will not represent the *Lekhpal* accused in the attack.
चंदौली डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक के दौरान बोलते पदा​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पा
चंदौली। सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता उपेंद्र सिंह के साथ मारपीट और प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओं में रोष है। बृहस्पतिवार को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कोई भी अधिवक्ता आरोपी लेखपाल की पैरवी नहीं करेगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बार के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि किसी अधिवक्ता पर हमला न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार नहीं किया गया तो अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हमले के आरोपी लेखपाल की जिले का कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में पैरवी नहीं करेगा। बार पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई आरपास की लड़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, संतोष सिंह, विद्याचरण सिंह, महामंत्री सुल्तान अहमद, पूर्व महामंत्री हाजी मुहम्मद अकरम, शमशुद्दीन, राजबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष रामशंकर यादव, राहुल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed