सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Letter issued to colleges, instructions to send exam marks

Mirzapur News: कॉलेजों को जारी किया पत्र, परीक्षा के अंक भेजने का निर्देश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Letter issued to colleges, instructions to send exam marks
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जौनपुर और गाजीपुर के संबद्ध सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी कर इंटरनल परीक्षा के अंक विश्वविद्यालय को भेजने का निर्देश दिया है। ताकि होली के बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके।
Trending Videos

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित विषयों का मूल्यांकन कार्य खत्म हो चुका है। एजेंसी से रिजल्ट तैयार कराया जा रहा है। कुछ महाविद्यालयों ने अभी तक प्रायोगिक परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा इंटरनल परीक्षा के अंक अभी तक विश्वविद्यालयों को उपलब्ध नहीं कराया है, उसे शीघ्र उपलब्ध करा दें, ताकि होली के बाद रिजल्ट घोषित किया जा सके। विश्वविद्यालय में रिजल्ट तैयार कर रही एजेंसी को निर्देश दिया है कि होली के बाद जितने विषयों का रिजल्ट कंप्लीट हो चुका है उसे घोषित कर दिया जाएगा। करीब 50 फीसदी रिजल्ट तैयार हो चुका है। जौनपुर और गाजीपुर में संबद्ध 581 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है कि छात्रों को समय से रिजल्ट उपलब्ध करा दें। लेकिन कॉलेजों की लापरवाही के कारण अभी तक आंतरिक परीक्षा का अंक विश्वविद्यालय को नहीं मिल पाया है। ऐसे में रिजल्ट तैयार कराने में दिक्कत आ रही है। जितने कॉलेजों का अंक मिला उनका रिजल्ट तैयार कराया जा रहा है। शेष कॉलेज भी समय से अंक उपलब्ध करा दें ताकि रिजल्ट समय से घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed