{"_id":"69ab24fefcce2b8d4d0c9124","slug":"rajdeep-secured-first-position-in-the-district-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-149733-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: राजदीप ने हासिल किया जिले में प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: राजदीप ने हासिल किया जिले में प्रथम स्थान
चुनार। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2026–2027 में राजगढ़ ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें राजदीप ने 154 अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी विद्यालय की अनुषा विश्वकर्मा ने 146 अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही आकृति (जिला रैंक 20), सिद्धी (रैंक 34) और अंकिता (रैंक 36) ने भी सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इन पांचों विद्यार्थियों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई के लिए 12,000 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए जाएंगे, जो कुल मिलाकर 48,000 रुपये की राशि होगी। परीक्षा परिणाम परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा एक मार्च 2026 को जारी किया गया था। होली के अवकाश के बाद शुक्रवार को विद्यालय खुलने पर ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह ने बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर योगी राम ध्यान सिंह, शमशेर सिंह, बाबूलाल, सेवानिवृत्त शिक्षक रामाधार, रागिनी देवी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह ने कहा कि सहायक अध्यापक अर्चना, महिमा सिंह, चन्द्रप्रभा तथा परमानन्द के अथक परिश्रम और बच्चों की लगन व मेहनत से ही यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। पिछले वर्ष भी इस परीक्षा में अनुदेश कुमार सिंह ने इसी विद्यालय से पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।