फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shivpal Yadav offered prayers at Vindhyachal Temple and commented on theft of donations of Ram Temple

UP: विंध्याचल में छप्पन भोग व 51 किलो का घंटा अर्पित, दर्शन के बाद शिवपाल यादव ने राम मंदिर मामले पर कसा तंज

Mon, 20 Jul 2026 09:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 20 Jul 2026 09:09 PM IST
सार

Mirzapur News: सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादन ने सोमवार को मां विंध्यवासिनी माता के दरबार में दर्शन कर आशीर्वाद  लिया। इस दौरान उन्होंने छप्पन भोग व 51 किलो का घंटा मां के चरणों में समर्पित किए। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav offered prayers at Vindhyachal Temple and commented on theft of donations of Ram Temple
विंध्याचल धाम दर्शन करते शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे दिल्ली की सरकार हो या उत्तर प्रदेश की। जनता पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का जिक्र करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक बहुत बुद्धिमान और पढ़े-लिखे हैं। वह जनता की बात बहुत अच्छी तरह रख रहे थे। सरकार उनकी बात नहीं मानना चाहती थी, इसलिए उनके ऊपर अत्याचार कर रही है। समाजवादी पार्टी उनके साथ हर तरीके से खड़ी है। यह बाते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान कही। 

विज्ञापन


शिवपाल यादव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हुई चोरी पर कहाकि भगवान राम के मंदिर में चोरी होती है। चोरी कौन कराता है। भारतीय जनता पार्टी कराती है। तब भला उनसे बड़ा अधर्मी कौन हो सकता है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर आशीर्वाद लेने आया हूं। जब मां का आशीर्वाद मिला हो तो जीत निश्चित है। 
विज्ञापन


इससे पहले विंध्याचल पहुंचने पर पुरानी वीआईपी मार्ग पर तीर्थ पुरोहित विजय बाबू मिश्रा, पूर्व विधायक कैबिनेट मंत्री कैलाश चौरसिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। वीआईपी गेट से मालपुर प्रसाद लेकर मां के गर्भ गिरी में पहुंचकर विधि विधान पूर्वक मां के दर्शन पूजन अर्चन कर देशवासियों व प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना किए। इनको दर्शन पूजन वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित वरिष्ठ सपा नेता विजय बाबू मिश्रा ने कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल में दर्शन-पूजन के बाद सड़क मार्ग होते हुए चुनार में स्थित परमहंस अड़गड़ानंद महाराज आश्रम रवाना हुए। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता तीर्थ पुरोहित विजय बाबू मिश्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश चौरसिया, अशोक यादव, विजेंद्र मिश्रा, अविष्कार पांडेय, प्रशांत मिश्रा, ज्ञानेंद्र यादव उर्फ ज्ञानू आदि रहे।

पूजा कर 51 किलो का घंटा किया अर्पित
विंध्याचल। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव सोमवार के दोपहर मां विंध्यवासिनी माता के दरबार में दर्शन पूजन करने पहुंचे। मां विंध्यवासिनी माता को छप्पन भोग की थाली 51 किलो का घंटा मां को अर्पित किया। 2013 में समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहते हुए 51 किलो का घंटा मां को अर्पित किए थे। वर्तमान समय में घंटा क्षतिग्रस्त हो गया था। तीर्थ पुरोहित विजय बाबू मिश्रा ने इसकी जानकारी राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव को दी थी। जिसे बाद सोमवार को वाराणसी से आए 51 किलो का घंटा मंगा कर विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर मां को अर्पित किया।

शिवपाल यादव का पुरजागीर व चील्ह चौराहे पर स्वागत
विंध्याचल धाम दर्शन के लिए जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का पुरजागीर व चील्ह चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नारेबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने नेता जी का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने और जनता की समस्याओं को उठाने का आह्वान किया। स्वागत के बाद शिवपाल यादव विंध्याचल धाम के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed