सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The country placed its trust in the Modi government, and it has strengthened that trust: Anupriya.

देश ने मोदी सरकार पर भरोसा किया और उन्होंने उस भरोसे को मजबूत किया : अनुप्रिया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The country placed its trust in the Modi government, and it has strengthened that trust: Anupriya.
महुवरिया ​स्थित बीएलजे इंटरकालेज के मैदान में लगी विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण करती केंद्रीय राज
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के एवं जन कल्याण के अभियान के तहत मंगलवार को लालडिग्गी स्थित लायंस सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश ने मोदी सरकार पर भरोसा किया और उन्होंने उस भरोसे को अपने परिश्रम से मजबूत किया।

कहा कि जब हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की यात्रा को देखते हैं, तो यह भारत की जनता और नेतृत्व के बीच बने विश्वास के उस अटूट रिश्ते की कहानी दिखाती है। मोदी सरकार ने यह सिद्ध किया है कि विकास तभी सार्थक होता है, जब लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचें । यही कारण है कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट कहना है कि विकास हमारे लिए 24 घंटे, सातों दिन और 12 महीने चलने वाला मिशन है। आज हमारी कार्य संस्कृति बदल चुकी है। अब जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में सीधे लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) और आधार प्रमाणीकरण ने लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया। इससे 4.31 लाख करोड़ रुपये की सरकारी बचत और लाभार्थियों को समय पर सहायता सुनिश्चित हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि ये 12 वर्ष केवल एक समयावधि नहीं है। ये 12 वर्ष है उस विश्वास के जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता ने सरकार पर जताया है। अंत में जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व वरिष्ठ व्यापारी विनोद गुप्ता व वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज मैनी से जनसंपर्क किया गया। पौधारोपण भी किया। सम्मेलन में एमएलसी श्याम नारायण सिंह विनीत, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) रामलौटन बिंद, चेयरमैन नगर पालिका परिषद मिर्जापुर श्याम सुंदर केसरी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed