सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A long traffic jam occurred on the Seohara road in the city, leaving hundreds of vehicles stranded.

Moradabad News: नगर में स्योहारा मार्ग पर लगा लंबा जाम, फंसे रहे सैकड़ो वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 16 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
A long traffic jam occurred on the Seohara road in the city, leaving hundreds of vehicles stranded.
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में सोमवार को तिकोनिया से जसपुर मोड़ तक स्योहारा मार्ग पर चार किमी किमी लंबा जाम लगा रहा। जाम में सैकड़ों वाहन कई घंटे फंसे रहे। बाद में पुलिस ने कमालपुरी चौराहे पर पहुंचकर ट्रैफिक को सुचारू कराया। इस मार्ग पर नगर क्षेत्र में अवैध स्टैंड चल रहे हैं। वहीं कदीर तिराहे, तिकोनिया, कमालपुरी चौराहा, बाबू रामपाल द्वार, रतूपुरा चौराहा पर लोगों ने ठेले खड़े कर, खोखे रखकर सड़क पर कब्जा कर रखा है लेकिन पुलिस प्रशासन को नगर पालिका को इसका ध्यान नहीं है। अतिक्रमण के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अनेक संगठन मार्ग पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन से आए दिन कार्रवाई करते रहते हैं लेकिन अधिकारी आश्वासन देकर भूल जाते हैं। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सफदर रजा नकवी का कहना है कि शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए या तो कोई बाईपास बनाया जाए या जाम लगने वाले स्थान पर ओवर ब्रिज बनाया जाए। रालोद के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अरुण भारद्वाज एडवोकेट ने भी करीब दो महीने पहले इस मार्ग की समस्या को उठाया था और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए इस मार्ग पर डिवाइडर की मांग की थी लेकिन उनकी मांग पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है पुलिस उसमें सहयोग कर सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed