{"_id":"69b8075d7a6aec6639073b96","slug":"moradabad-car-blown-to-smithereens-in-massive-explosion-four-residents-of-haldwani-perish-2026-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Moradabad: धमाके के साथ कार के उड़े परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के चार लोगों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: धमाके के साथ कार के उड़े परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के चार लोगों ने तोड़ा दम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:30 PM IST
सार
मुरादाबाद में हुए हादसे में हल्द्वानी निवासी चार लोगों की मौत हो गई। सभी नोएडा ड्यूटी करने जा रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 6
मुरादाबाद हादसे में हल्द्वानी निवासी चार लोगों की जान गई
- फोटो : संवाद
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर सोमवार की सुबह 6.15 बजे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इस हादसे में नैनीताल बैंक के दिल्ली रीजन के रीजनल मैनेजर (आरएम) दयाल सिंह रावत (59), निजी कंपनी के इंजीनियर भुवन भंडारी (35), सीनियर एकाउंटेंट सुंदर सिंह (42) और अनिल नेगी की मौत हो गई जबकि कार चालक योगा टीचर यशदीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos
2 of 6
मुरादाबाद हादसे में हल्द्वानी निवासी चार लोगों की जान गई
- फोटो : संवाद
यह सभी लोग हल्द्वानी के रहने वाले थे और नोएडा में नौकरी करते थे। जान गंवाने वाले चारों लोगों ने ब्ला ब्ला एप से यशदीप की कार में सीट बुक कर नोएडा ड्यूटी जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने यशदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हल्द्वानी में आरटीओ ऑफिस के रहने वाले यशदीप पांडे(30) नोएडा में निजी स्कूल में योगा टीचर हैं। सुबह यशदीप ड्यूटी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
मुरादाबाद हादसे में हल्द्वानी निवासी चार लोगों की जान गई
- फोटो : संवाद
उन्होंने ब्ला ब्ला एप पर अपनी कार टियागो की डिटेल शेयर कर दी थी। एप से हल्द्वानी के अमरावती कॉलोनी निवासी दयाल सिंह रावत, हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी भुवन भंडारी, हल्द्वानी के आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाले सुंदर सिंह और अनिल नेगी ने सीट बुक कर दी थीं। सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे यशदीप चारों लोगों को अपनी कार में बैठाने के बाद नोएडा के लिए रवाना हुए थे।
4 of 6
मुरादाबाद हादसे में हल्द्वानी निवासी चार लोगों की जान गई
- फोटो : संवाद
इनकी कार सोमवार की सुबह करीब 6.15 बजे मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ के पास से गुजर रही थी कि अचानक लिंक मार्ग से आए ईंटें भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कट से हाईवे पर चालक ने चढ़ा दी। कार चालक ने रोकने का प्रयास किया लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण कार ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। इस हादसे में कार सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
5 of 6
मुरादाबाद हादसे में हल्द्वानी निवासी चार लोगों की जान गई
- फोटो : संवाद
आसपास के ढाबों और दुकानों से लोग बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टरों ने दयाल सिंह रावत, सुंदर सिंह और भुवन भंडारी को मृत घोषित कर दिया जबकि अनिल नेगी और यशदीप को जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां डॉक्टरों ने अनिल नेगी को भी मृत घोषित कर दिया जबकि चालक यशदीप को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।