{"_id":"69b8ec4c26a000909a01b62d","slug":"amroha-village-head-s-only-son-commits-suicide-by-shooting-himself-with-a-licensed-revolver-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार की आत्महत्या, दो माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार की आत्महत्या, दो माह पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार
अमरोहा के हसनपुर में ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी। परिजन अंतिम संस्कार की तैयार में जुटे हैं।
हसनपुर पुलिस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हसनपुर इलाके के एक ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी चल रही है।
Trending Videos
पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। क्षेत्र के गांव निवासी ग्राम प्रधान का परिवार हसनपुर के एक मोहल्ले में रहता है। उनके 25 वर्षीय इकलौते बेटे की दो माह पहले शादी हुई थी। इसके बाद से लगातार कलेश चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी के चलते मंगलवार की सुबह युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया।
जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी।