सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Accident: Car Crashes into Tractor-Trolley; Four Youths, Including a Nainital Resident, Die

UP: मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत चार युवकों की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 16 Mar 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। सभी दिल्ली की तरफ जा रहे थे। गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

Moradabad Accident: Car Crashes into Tractor-Trolley; Four Youths, Including a Nainital Resident, Die
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के निवासी के तौर पर हुई है।

Trending Videos


सोमवार सुबह मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पासतेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया।

एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे  जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे मे दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड पालीवाल नैनीताल, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42), भुवन भंडारी( 37)हल्द्वानी की जान चली गई।

चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed