सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Son Murders Stepmother by Striking Her Head with a Hammer In Sambhal

UP: मुराद ने बच्चों की परवरिश के लिए की थी दूसरी शादी; अब बेटे ने हथौड़ा मारकर इसलिए की सौतेली मां की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 16 Mar 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

संभल जिले में खाना नहीं बनाने पर बेटे ने सिर पर हथौड़ा मारकर सौतेली मां की हत्या कर दी। 12 वर्ष पहले आरोपी युवक के पिता ने बच्चों की परवरिश के लिए दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से कोई बच्चा नहीं हुआ। पहली पत्नी के ही तीनों बच्चों की मां की तरह की परवरिश की।

Son Murders Stepmother by Striking Her Head with a Hammer In Sambhal
Shamim Bano Murder - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के संभल जिले की बहजोई की दुर्गा कॉलोनी निवासी शमीम बानो (42) की सौतेले बेटे आतिफ उर्फ आदिफ (20) ने शनिवार की रात सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात मां के खाना न बनाने के कारण हुई। 

Trending Videos


आतिफ के पिता मुराद ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों का कहना है कि सौतेली मां से आए दिन युवक का विवाद होता रहता था। लकड़ी का कारोबार करने वाले मुराद ने बताया कि वह शनिवार की रात को इशा की नमाज पढ़ने के लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को 11 बजे घर लौटे तो पत्नी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं। आस-पड़ोस के लोगों ने बेटे से विवाद होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रात में करीब आठ बजे बाहर से घर में आया था। 

 

मां से खाना मांगा तो उन्होंने इंतजार करने की बात कही। रात नौ बजे तक जब खाना नहीं मिला तो दोनों में बहस हो गई। उसने घर में रखे हथौड़े से सिर पर वार कर दिया। जिससे शमीम बानो की मौत हो गई। आरोपी ने बताया कि उसने जिस समय हथौड़े से हमला किया तब मां किचन में थी।
 

मुराद ने छोटे बच्चों की परवरिश के लिए की थी दूसरी शादी
लकड़ी कारोबारी मुराद की पहली पत्नी की मौत 13 वर्ष पहले बीमारी के चलते हो गई थी। 12 वर्ष पहले अलीगढ़ निवासी मामा की बेटी शमीम बानो से शादी कर ली थी। शमीम बानो के पति की भी मौत हो गई थी और कोई बच्चा भी नहीं था। रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद यह शादी हुई थी।

 

मुराद ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा गुलशन गोंडा में रहता है और दूसरा बेटा आतिफ उर्फ आदिफ लकड़ी के काम में सहयोग करता है। जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। मुराद ने बताया कि जब उनकी पहली पत्नी की मौत हुई थी तब तीनों बच्चे छोटे थे।
 

इसलिए ही दूसरी शादी कर ली थी कि बच्चों की देखभाल हो जाएगी और मां की तरह परवरिश भी होगी लेकिन आतिफ उर्फ आदिफ अक्सर दूसरी पत्नी से विवाद करता था। शनिवार काके भी खाना देने में देर हुई तो विवाद किया और बाद में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी।

पड़ोसी बोले-आए दिन होता रहता था घर में विवाद
शनिवार की रात हत्या की सूचना पर एकत्र हुए आस-पड़ोस के लोगों ने कहा कि सौतेली मां से आरोपी युवक का अक्सर झगड़ा होता रहता था। आए दिन घर से झगड़े की आवाज आती रहती थीं। शनिवार की रात भी पहले काफी शोर सुनाई दिया और कुछ देर बाद सन्नाटा छा गया।

आस-पड़ोस के लोगों ने इसलिए ध्यान नहीं दिया कि अक्सर झगड़ा होने की आवाजें आती रहती थीं लेकिन रात को 11 बजे मुराद ने शोर मचाया कि उनकी पत्नी को मार दिया तो लोग एकत्र हुए। तब लोगों को हत्या की जानकारी हुई।
 

हत्या के बाद मोहल्ले में ही घूमता रहा आरोपी
सौतेली मां की हत्या के बाद आरोपी युवक मोहल्ले में ही घूमता लोगों ने देखा। जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसके चेहरे पर हत्या करने का कोई अफसोस नहीं था। बल्कि वह खाना नहीं देने पर गुस्सा जाहिर कर रहा था।

पुलिस ने पूछताछ की तो वह बेबाकी से सभी सवालों के जवाब देता रहा और हत्या करना स्वीकार किया। साथ ही बताया कि जिस हथौड़े से हत्या की है वह घर में ही पड़ा है। हालांकि पुलिस हथौड़ा पहले ही बरामद कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed