सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband murders wife by stabbing her with scissors in Sambhal husband also attempted to suicide in sambhal

UP: पति ने पत्नी की कैंची घोंपकर हत्या की, खुद भी जान देने का किया प्रयास; दो साल से चल रहा था विवाद

अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 16 Mar 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

संभल में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी जान देने का प्रयास किया। आरोपी की हालत गंभीर है।

Husband murders wife by stabbing her with scissors in Sambhal husband also attempted to suicide in sambhal
Nazma Murder Case - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

संभल की कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय निवासी आशा वर्कर नाजमा (35) की उसके पति नफीस ने कैंची घोंपकर हत्या कर दी। खुद के पेट में भी कैंची घोंपकर जान देनी की कोशिश की है। घायलावस्था में मिले आरोपी को अस्पताल भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। 
Trending Videos


मृतका के परिजनों ने बताया कि करीब दो वर्ष से पति से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की गई है और खुद भी जान देने का प्रयास किया है। परिजनों ने बताया कि नाजमा की शादी अमरोहा के आमदपुर निवासी नफीस से करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। चार बच्चे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय मंडीकिशनदास सराय में बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। दो वर्ष से विवाद चल रहा था। नफीस हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में मेडिकल स्टोर चलाता है जबकि नाजमा आशा वर्कर थी। विवाद के चलते एक वर्ष पहले संभल कोतवाली और अमरोहा की हसनपुर कोतवाली में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। 

रविवार को नाजमा को जानकारी मिली थी कि उसका पति दूसरी महिला से निकाह करने वाला है। इसके बाद ही रविवार को ही संभल कोतवाली में तहरीर दी थी। शाम के समय नफीस घर आया था और रात को करीब 10 बजे पेट में कैंची घोंपकर हत्या कर दी।

बच्चों के शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए तो नफीस ने अपने पेट में भी कैंपी घोंप ली। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में यह हत्या हुई है। आरोपी ने खुद भी जान देने का प्रयास किया है। गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed