Ameesha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल के दिए चेक हुए बाउंस, इवेंट कंपनी के मालिक ने भेजा नोटिस; पढ़ें पूरा मामला
मुरादाबद के इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा ने अदालत में अमीषा पटेल एवं अन्य के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था। जिसमें उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल, अहमद शरीफ, सुरेश परमार, राजकुमार गोस्वामी धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री अमीषा पटेल की ओर से एक पुराने मामले के समझौते के लिए जो चेक दिए गए थे, वो बाउंस हो गए हैं। इस मामले में इवेंट कंपनी के मालिक पवन वर्मा ने अपने अधिवक्ता के जरिए अभिनेत्री को नोटिस भेजा है।
मुरादाबद के इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा ने अदालत में अमीषा पटेल एवं अन्य के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था। जिसमें उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल, अहमद शरीफ, सुरेश परमार, राजकुमार गोस्वामी धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया था। परिवाद में पवन वर्मा ने कहा कि मुरादाबाद में 16 नवंबर 2017 को एक शादी समारोह में बुलाने के लिए अमीषा पटेल को तय हुए 11 लाख रुपये एडवांस में दिए थे लेकिन एडवांस रुपये लेने के बाद भी वह शादी समारोह में नहीं आई थी।
यह रकम पीआर कंपनी के मालिक राजकुमार गोस्वामी के माध्यम से अमीषा पटेल के पर्सनल असिस्टेंट सुरेश परमार और अहमद शरीफ को दिए गए थे। जिसके बाद अमीषा पटेल द्वारा दो लाख रुपये की और मांग की गई थी। इस मामले में 2 फरवरी 2024 को अमीषा पटेल को अग्रिम जमानत मिल गई थी।
पवन वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। जिसमें अमीषा पटेल की ओर से 31 दिसंबर 2024 को उन्हें दो लाख रुपये का चेक दिया। जिसे पवन वर्मा ने जब बैंक में जमा किया तो चेक बाउंस हो गया।
पवन ने बताया कि उन्होंने अपने अधिवक्ता के जरिए इस मामले में अमीषा पटेल को नोटिस भेजा गया है। मूल परिवाद के मामले में छह फरवरी को अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में सुनवाई होगी।