फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Assault case BJP MLA residence: Moradabad police investigation stalled for ten days; Ramu condition worsens

भाजपा विधायक के घर पिटाई मामला: मुरादाबाद पुलिस की जांच दस दिन से ठप; दिल्ली में रामू की हालत फिर बिगड़ी

Sun, 18 Oct 2026 12:38 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 18 Oct 2026 12:38 PM IST
सार

भाजपा विधायक सुशांत सिंह के रतूपुरा स्थित आवास पर तीन युवकों की पिटाई के मामले में दस दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने अब तक किसी से पूछताछ भी नहीं की है। उधर, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती रामू की हालत फिर बिगड़ गई है।

विज्ञापन
Assault case BJP MLA residence: Moradabad police investigation stalled for ten days; Ramu condition worsens
भाजपा विधायक की शह में पिटाई का आरोप - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजनौर की बढ़ापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुशांत सिंह के रतूपुरा स्थित आवास में तीन युवकों की पिटाई के आरोपों की जांच जस की तस है। दस दिन बीतने के बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ सकी। पुलिस का पूरा फोकस रामू के घर जाने वाले लोगों को रोकने पर है। उधर, दिल्ली में अस्पताल में भर्ती रामू की हालत फिर बिगड़ गई है।

विज्ञापन


रामू की पत्नी ज्योति का दावा है कि उनकी दिक्कत बढ़ती ही जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार इलाज कराने के बाद कार्रवाई कराने की बात कह रहा है जबकि परिवार ने पहले ही दिन तहरीर दे दी थी। डिलारी की शांति कुंज कॉलोनी निवासी राजू, अतुल और लविश के मकान आस-पड़ोस में हैं।
विज्ञापन


रामू का इलाज दिल्ली में चल रहा है जबकि बाकी दो रतूपुरा स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। रामू की मां ने नौ अक्तूबर को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस घटना को दस दिन बीत गए हैं लेकिन अब तक न तो किसी से पूछताछ की गई और न ही किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती रामू की हालत शनिवार को फिर बिगड़ गई। रामू की पत्नी का दावा है कि उसके पति की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों के संपर्क में पुलिस है लेकिन परिवार ने पहले रामू का इलाज कराने की बात कही है।

वह इलाज कराने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कराने को कह रहे हैं। उधर रामू की बहन, मां और परिवार के अन्य लोगों का कहना है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

Trending Videos

बहन ने दी आत्मदाह की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक युवती खुद को रामू की बहन बता रही है। जिसमें वह बोल रही है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। उनसे कोई मिलने आ रहा है तो पुलिस उन्हें रास्ते में ही रोक रही है। युवती वीडियो में बोल रही है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं होगी तो वह महल में जाकर आत्मदाह कर लगेगी।

जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। कोई युवती के पक्ष में लिख रहे हैं तो कोई भाजपा विधायक का समर्थन कर रहे हैं। (अमर उजाला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed