{"_id":"69bf8b32382d752074086e98","slug":"ats-to-bring-harish-to-moradabad-team-to-raid-associates-hideouts-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के आतंकी कनेक्शन की जांच तेज: हारिश को मुरादाबाद लेकर आएगी एटीएस, साथियों के ठिकाने खंगालेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के आतंकी कनेक्शन की जांच तेज: हारिश को मुरादाबाद लेकर आएगी एटीएस, साथियों के ठिकाने खंगालेगी टीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार
आतंकी गतिविधियों में शामिल बीडीएस छात्र को एटीएस की टीम जल्द ही मुरादाबाद लेकर आएगी। इसके बाद उससे जुड़े कुछ लोगों से भी पूछताछ होगी।
हारिश अली
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
आईएस में भर्ती करने वाले बीडीएस के छात्र हारिश को एटीएस मुरादाबाद लेकर आएगी और यहां उसके अन्य साथियों की तलाश करेगी। इसके लिए एटीएस उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल करेगी।
Trending Videos
एटीएस और अन्य जांच एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि मुरादाबाद समेत आस पड़ोस के जिलों में हारिश के कई साथी हैं। सहारनपुर निवासी हारिश ने दो साल पहले मुरादाबाद में एक कॉलेज में बीडीएस में दाखिला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां हॉस्टल में वह शामली निवासी छात्र के साथ रहता था। वह आईएस से जुड़ गया था। इसके बाद उसने अन्य छात्रों को भी इस संगठन से जुड़वा दिया था। 15 मार्च को एटीएस ने उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था।
उससे पूछताछ में एटीएस को कई अहम सुराग हाथ लगे थे। उसकी गिरफ्तारी से एक सप्ताह पहले ही उससे तीन युवक मिलने आए थे। इसकी जानकारी मिलने पर खुफिया एजेंसी और एटीएस अलर्ट हो गई है।
अब हारिश को रिमांड पर लेकर मुरादाबाद लाया जाएगा, ताकि उससे मिलने वाले तीन युवकों के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके। बताया जा रहा है कि एटीएस जल्द ही रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाएगी।