सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Harish Was Raising Funds to Carry Out Terror Attack; Money Sent via Suspicious Accounts

UP: आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए फंडिंग जुटा रहा था हारिश, लगातार संदिग्ध खातों से भेजी गई थी रकम

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 25 Mar 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
UP: Harish Was Raising Funds to Carry Out Terror Attack; Money Sent via Suspicious Accounts
संदिग्ध आतंकी हारिश अली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुरादाबाद से गिरफ्तार आईएस आतंकी हारिश आतंकी हमले अंजाम देने के लिए फंडिंग जुटा रहा था। उसके बैंक खाते में बीते कुछ महीनों के दौरान संदिग्ध खातों से रकम भेजी गई थी। उसे रिमांड पर लेने के बाद मंगलवार को जब एटीएस के अधिकारियों ने इस बाबत पूछताछ की तो उसने चुप्पी साध ली।

Trending Videos


वह लगातार खुद को निर्दोष बताता रहा लेकिन अधिकारियों ने जब उसके लैपटॉप और मोबाइल से मिले डाटा के बारे में सवाल पूछे तो उसने आईएस के हैंडलर के संपर्क में होने की बात कबूल ली। सहारनपुर निवासी हारिश मुरादाबाद के एक कॉलेज से बीडीएस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस ने उसे 15 मार्च को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे टीएम लखनऊ ले गई थी। एटीएस ने हारिश को मंगलवार सुबह लखनऊ जेल से अपनी अभिरक्षा में लेने के बाद गहन पूछताछ की। इससे पहले एटीएस ने हारिश के साथ बीडीएस का कोर्स करने वाले छात्रों से भी उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई थी।

उन्होंने बताया कि हारिश की गतिविधियां संदिग्ध थीं। वह दिन भर अपने लैपटॉप और मोबाइल पर व्यस्त रहता था। अक्सर उससे आसपास के इलाकों के लोग मिलने भी आते थे। एटीएस ने हारिश के उन साथियों को भी चिन्हित किया है, जिसे उसने अपने ग्रुप में जिहादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए शामिल किया था। इनसे हारिश का बुधवार को आमना-सामना कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed