फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bilari Assembly Election Over a Dozen BJP Ticket Aspirants Emerge Highest in Moradabad seat UP news in Hindi

UP: यूपी की इस सीट पर भाजपा के सबसे ज्यादा दावेदार, अब तक एक दर्जन अधिक के नाम आए सामने; यहां है सपा का कब्जा

Wed, 19 Aug 2026 02:48 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 19 Aug 2026 02:48 PM IST
सार

यूपी के मुरादाबाद जिले की बिलारी विधानसभा सीट पर भाजपा के सबसे ज्यादा दावेदार सामने आए हैं। अब तक 12 से अधिक दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस सीट पर पिछले चुनाव में सपा से नजदीकी मुकाबला रहा था।

विज्ञापन
Bilari Assembly Election Over a Dozen BJP Ticket Aspirants Emerge Highest in Moradabad seat UP news in Hindi
bilari election - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुरादाबाद जिले में विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए बिलारी सीट पर भाजपा के सबसे ज्यादा दावेदार सामने आए हैं। यहां से एक दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। ये संख्या जिले की छह विधानसभा सीटों में सबसे अधिक है। दावेदारों में क्षेत्रीय महामंत्री, एमएलसी से लेकर आईएमए अध्यक्ष तक शामिल हैं।
विज्ञापन


कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र का कुछ हिस्सा जोड़कर और मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा सीट को खत्म कर वर्ष 2012 में बिलारी को नया विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया था। उपचुनाव को जोड़कर यहां चार बार चुनाव हो चुके हैं। इस सीट पर सपा का कब्जा है। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा-भाजपा का मुकाबला काफी नजदीकी रहा था। सपा ने 7610 मतों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

 

इस सीट से भाजपा में टिकट के दावेदार लगातार बढ़ रहे हैं। पार्टी की ओर से कराए तीन सर्वे में इस सीट से टिकट के दावेदारों में सिर्फ चार नाम सामने आए थे। अब सीट से दावेदारों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा हो गई है। जबकि जिले की दूसरी सीटों में देहात से नौ, ठाकुरद्वारा और कांठ से छह-छह, शहर से चार और कुंदरकी से तीन दावेदारों के नाम सामने आए हैं।

बिलारी सीट से दावेदारी करने वालों में सबसे ज्यादा चार यादव बिरादरी से हैं। जबकि जाट और सैनी बिरादरी से दो-दो लोगों ने दावेदारी पेश की है। इसके अलावा ब्राह्मण, वैश्य, कश्यप बिरादरी से भी दावेदारी ठोंकी जा रही है।
विज्ञापन

बिलारी विधानसभा सीट ये हैं टिकट के दावेदार
  • हरिओम शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री
  • परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व एमएलसी
  • सुरेश सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष
  • रघुराज सिंह यादव, अध्यक्ष, बिलारी नगर पालिका
  • चौधरी ऋषिपाल सिंह, पूर्व प्रत्याशी
  • डॉ. सीपी सिंह, आईएमए अध्यक्ष
  • गोपाल अंजान, एमएलसी
  • चौधरी चंद्रपाल सिंह, पूर्व एमएलसी
  • डॉ. विशेष गुप्ता, पूर्व राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष
  • विश्वास यादव लवली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
  • नरेश यादव
  • राजेंद्र यादव

जाट महासभा के कार्यक्रम में भूपेंद्र चाैधरी को चुनाव लड़ाने की उठी थी मांग
पिछले सप्ताह बिलारी-सिरसी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाॅल में जाट महासभा बिलारी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चाैधरी के दोबारा कैबिनेट मंत्री बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया था।
 

इस कार्यक्रम में बिलारी विधानसभा सीट से भूपेंद्र चाैधरी को चुनाव लड़ाने की मांग उठाई गई थी। हालांकि कार्यक्रम में ही कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था।

भाजपा में आम कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ सकता है। बिलारी विधानसभा सीट से लोग अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसमें पार्टी के पदाधिकारी, पूर्व प्रत्याशी भी शामिल हैं। हालांकि अभी पार्टी की ओर से कोई आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। - आकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed