सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP MLA Akash Saxena taunted him for questioning about Azam Khan

UP: BJP नेता आजम खां को लेकर किए गए सवाल पर बोले- कौन आजम? किताब चोर या बेटे के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने वाले

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Jun 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

आजम खां को लेकर किए गए सवाल पर भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि आप किस आजम की बात कर रहे हैं, किताब चोर आजम, चार सौ बीस आजम, जिसकी यूनिवर्सिटी से कुरान बरामद हुई या जिसने अपने बेटे के दो-दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाए। जबकि, रामपुर में हजारों आजम खां शरीफ हैं। 

BJP MLA Akash Saxena taunted him for questioning about Azam Khan
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां को लेकर मीडिया कर्मियों ने जब सवाल किया तो शहर विधायक आकाश सक्सेना ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप किस आजम की बात कर रहे हैं। रामपुर में तो बहुत सारे आजम खां हैं। फिर जवाब आया कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी वाले आजम खां की।

Trending Videos

इस पर जवाब देते हुए कहा कि किताब चोर आजम, चार सौ बीस आजम, जिसकी यूनिवर्सिटी से कुरान बरामद हुई, जिसने अपने बेटे के दो-दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाए और लोगों की जमीनों पर कब्जा करने वाले अपराधी आजम खां की बात कर रहे हैं। जबकि, रामपुर में हजारों आजम खां शरीफ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अपराधी आजम खां अपने किए गए कर्मों की सजा भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब रामपुर में भेदभाव नहीं, बल्कि सबके सहयोग से और सभी के लिए काम होगा। धर्म और जाति के भेद को जनता ने समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed