{"_id":"69b9a6c5051b73763e0583cf","slug":"bsf-jawan-accused-of-sexually-exploiting-woman-for-six-years-on-the-pretext-of-marriage-moradabad-news-c-279-1-mo11005-114242-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी का झांसा देखा बीएसएफ के जवान पर छह वर्ष तक यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी का झांसा देखा बीएसएफ के जवान पर छह वर्ष तक यौन शोषण का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि दूसरे गांव के बीएसएफ में जवान के पद पर कार्यरत युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ छह वर्ष तक यौन शोषण किया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। अब वह और उसके परिजन शादी से इन्कार कर रहा है। जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। गांव की युवती ने इस संबंध में सोमवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से शिकायत की थी। जिसमें युवती ने कहा है कि वह अब बालिग है। वायदा करने वाले युवक से शादी करना चाहती है लेकिन बीएसएफ में नौकरी लगने के बाद युवक और उसके परिजनों शादी करने से मना कर रहे हैं। युवती का आरोप है कि युवक और उसके परिजन उसे कहीं भी कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने और बनाया गया अश्लील वीडियो वायरल करने के धमकी दे रहे हैं। युवती ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया। दोनों पक्षों की कई घंटे तक कोतवाली में ही पंचायत हुई। उन्होंने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से मिलकर अपना-अपना पक्ष रखा। लेकिन पंचायत में दोनों पक्षों के बीच कोई निर्णय नहीं हो सका। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि युवक और उसके परिजनों ने युवती को नाबालिग बताया है। कहा है कि जब वह बालिग हो जाएगी तब युवक उसके साथ शादी करेगा।
Trending Videos