फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Death of candidate in Home Guard recruitment: Shivam suddenly collapsed during the run

होमगार्ड भर्ती की दौड़ में अभ्यर्थी की मौत: अचानक बेहोश होकर गिरा शिवम, बीटेक की पूरी की थी पढ़ाई

Fri, 18 Sep 2026 11:54 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 18 Sep 2026 11:54 AM IST
सार

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान बरेली निवासी शिवम यादव अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Death of candidate in Home Guard recruitment: Shivam suddenly collapsed during the run
जिला अस्पताल में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में 9वीं वाहिनी पीएसी मैदान में चल रही होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान शुक्रवार सुबह एक अभ्यर्थी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। अभ्यर्थी को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


उसकी पहचान शिवम यादव पुत्र विनोद यादव निवासी राजपुर कला, मणिनाथ कॉलोनी बरेली निवासी के ताैर पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे दौड़ के दौरान शिवम अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया में मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।शिवम के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उनके परिवार में पत्नी कोमल और तीन साल की बेटी है।

बताया गया कि शिवम ने बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी और घर पर ही बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed